
रतलाम ( ivnews )प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में पदस्थ चिकित्सा शिक्षकों की समस्याओके निराकरण की मांग को लेकर मेडिकल कालेज के चिकित्सक आंदोलन करेंगे. उनका यह आंदोलन आगामी 20 फ़रवरी से होगा.
आंदोलन को लेकर प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों प्रदेश भर के मेडिकल कालेजों मे जाकर अपने साथी चिकित्सको से मिलकर समस्याओ को. जानरहे है.और आंदोलन को सफल बनाने का अनुरोध कर रहे है.

प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल
प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश मालवीया,महासचिव डॉ अशोक ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष डॉ प्रवीण बघेल ने रतलाम,मंदसौर एवं नीमच मेडिकल कॉलेज का दौरा किया । इसी दौरान पदाधिकारियों ने इन तीनो मेडिकल कॉलेज में पदस्थ चिकित्सा शिक्षकों की समस्याओ की जानकारी एकत्रित की । डॉ राकेश मालवीय ने चिकित्सा महासंघ के बैनर तले 20 फरवरी2025 से होने वाले आंदोलन की रूपरेखा के बारे में तीनों मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों को जानकारी दी। डॉ अशोक ठाकुर द्वारा बताया गया कि इस आंदोलन की आवश्यकता क्यों पड़ रही है, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरकुंश नौकरशाही के बेदिमाग दखलंदाजी से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में निरन्तर गिरावट आ रही है। डॉ प्रवीण बघेल ने बताया कि प्रदेश में नौकरशाही इस तरह से हावी है कि ये लोग उच्च न्यायालय द्वारा पारित नियमो की अवहेलना करने से भी नही डरते है। इसी निरंकुशता के विरूद्ध आंदोलन एवं संगठन की मजबूती हेतु प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ने रतलाम मंदसौर एवं नीमच का दौरा किया। इस दौरान रतलाम के पदाधिकारीयो ने उक्त प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जिसमें डॉ देवेंद्र नरगावे सचिव, डॉ अखंड प्रताप सिंह उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, डॉ भरत निनामा जिला अध्यक्ष एमपीएमओ, डॉ अनिल मीणा, डॉ संजीव दास, डॉ योगेश तिलकर, डॉ देवेंद्र चौहान डॉ विजेंद्र डामोर,डॉ राजेंद्र सिंगरौले, डॉ पवन कुमार शर्मा आदि मेडिकल टीचर्स उपस्थित थे।
