रतलाम ( ivnews ) कार मे अवैध मादक पदार्थ एमड़ी लेकर जा रहे धांर के तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा. इनके पास से 54 ग्राम मादक पदार्थ एमड़ी मिला. पुलिस ने अवैध एमड़ी सहित एक स्विफ्ट कार सहित करीब सात लाख रुपये का माल जब्त किया है.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी किशोर कुमार पाटनवाला के मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए थे.

संक्षिप्त विवरणः –

बिलपांक पुलिस को 8 फ़रवरी 2025 को मुखबीर से सुचना मिली कि एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक-MP09DE1925 में तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ MDMA लेकर जावरा, रतलाम होते हुवे धार तरफ जाने वाले है। ड्राईवर के साईड में बैठे व्यक्ति ने अपनी जेब में अवैध मादक पदार्थ MDMA रखा हुआ है। जिसे तत्काल दबिश देकर पकडे तो सफलता मिल सकती है। मुखबिर सुचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुवे प्राप्त मुखबीर सुचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु बिलपांक फण्टा पहुंचे, जहा कुछ समय बाद सफेद कलर की एक कार क्रमांक- MP09DE1925 आते दिखी जो पुलिस की चेंकिग व शासकिय वाहन को देखकर गाडी भगाने की कोशिश करने लगे । जिन्हे हमराह फोर्स व पंचान की मदद से घेराबंदी कर रोका गया। कार मे सवार व्यक्ति से नाम पता पूछते गाड़ी ड्राईवर ने अपना नाम सुनील पिता मदन मण्डलोई जाति भिलाला उम्र-25 साल निवासी ग्राम रोड़दा चौकी जिराबाद थाना गंधवानी जिला धार, ड्राईवर के साईड़ में बैठे व्यक्ति ने उसका नाम अतीक पिता रफीक शेख उम्र-32 साल निवासी गुलमोहर कॉलोनी धार, थाना कोतवाली धार जिला धार व पीछे बैठ व्यक्ति ने उसका नाम शकील पिता शब्बीर हुसैन कुरैशी उम्र-42 साल निवासी जय प्रकाश मार्ग कुम्हार गड्डा धार, थाना कोतवाली धार जिला धार का होना बताया । आरोपीयो की तलाशी लेते आरोपी अतीक पिता रफीक शेख की जमा तलाशी लेते उसकी जींस की दाहिने जेब में एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक की में सफेद पावरडरनुमा पदार्थ भरा हुआ मिला। जिसका मुहं पर उसी थैली को मोडकर गठान बंधी हुई मिली। जिसको खोलकर देखते उसके अन्दर सफेद मटमैले रंग का दरदरा पावडरनुमा पदार्थ MDMA भरा हुआ मिला इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर रखकर वजन करते अवैध मादक पदार्थ MDMA का कुल वजन 54 ग्राम होना पाया । जिसे धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत जप्त कर आरोपीगण के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ MDMA कुल वजनी 54 ग्राम कीमती करीबन 1,00,000/- रुपये व स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक-MP09DE1925 कुल कीमती 6,00,000/- रुपये कुल किमती 700000/- रुपये का जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । आरोपीयो को 9 फ़रवरी 2025 को न्यायालय मे पेश किया गया । आरोपीयो को पी.आर. लेकर आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ MDMA कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. अतीक पिता रफीक शेख उम्र-32 साल निवासी गुलमोहर कॉलोनी धार, जिला धार
  2. शकील पिता शब्बीर हुसैन कुरैशी उम्र-42 साल निवासी जय प्रकाश मार्ग कुम्हार गड्डा धार, जिला धार
  3. सुनील पिता मदन मण्डलोई जाति भिलाला उम्र-25 साल निवासी ग्राम रोड़दा चौकी जिराबाद जिला धार

जप्त मश्रुका:-
अवैध मादक पदार्थ MDMA कुल वजनी 54 ग्राम कीमती करीबन 1,00,000 रुपये
स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक-MP09DE1925 कीमती 6,00,000 रुपये
कुल जब्त मश्रुका किमती 7 लाख रुपये

महत्वपुर्ण भूमिका –
बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान, उनि मुकेश सस्तिया, उनि लोकेन्द्रसिह डावर, आरक्षक़ माखनसिह ,हेमन्त यादव, अमित यादव ,धर्मेन्द्र यादव, संजय सोनी, विनोद सिगांर,कमल मारु की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!