
रतलाम ( Ivnews ) कार मे भरकर अवैध डोडा चुरा ले जाते राजस्थान के एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा. कार से दो किवंटल अवैध डोडा चुरा सहित कार को जब्त किया . पुलिस ने राजस्थान निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत एसपी अमित कुमार के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे जावरा औ. क्षैत्र. के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम के उनि प्रतापसिंह भदौरिया को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार से एक व्यक्ति डोडाचुरा भरकर मन्दसौर तरफ से फोरलेन हायवे होते हुये रतलाम तरफ जाने वाला है । सूचना पर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर के बताये अनुसार होटल प्रेसिडेन्ट होटल के सामने जोयो तिराहा जावरा पहुचे जहां नाकाबन्दी करते कुछ देर बाद एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार आती दिखी जिसे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ा गया। वाहन चालक को कार से उतारकर नाम पता पुछते उसने अपना नाम विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान का होना बताया। सफेद रंग की इनोवा कार की तलाशी लेते कार के अन्दर 10 प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 200 किलोग्राम होना पाया गया.मौके पर डोडाचुरा एवं इनोवा कार की विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गयी. आरोपी विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया थाना औ.क्षैत्र.जावरा मे 8/15 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । गिरफ्तार आऱोपी विकास विश्नोई से उक्त मादक पदार्थ डोडाचुरा के सम्बन्ध मे पी आऱ प्राप्त कर मादक पदार्थ की तस्करी के अन्य स्त्रोतों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है।
जप्त मश्रुका–
10 प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 200 किलोग्राम किमती 6,00,000 रूपये, एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार जिसका चेचिस नम्बर MBJ11JV4007580874-0316, इन्जिन नम्बर 2KDU835785, कीमती 10,00,000 रूपये,
सरहानीय भूमिकाः-
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, संजय आंजना, विष्णु चंन्द्रावत, मुकेश पाटीदार, हर्षवर्धनसिंह,आरक्षक अभिजीत सिह तोमर, दीपराज सिंह, रविन्द्रसिंह चौहान,विनोद माली, सांवरिया पाटीदार, योगेश राठौर,योगेन्द्र कारपेन्टर मनोहर गायरी, रविन्द्रसिंह राठौर
