रतलाम ( ivnews ) मन्दिरों मे चोरी करने वाली चोर गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस गेंग ने 5 मंदिरों में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम दिया था. गेंग से साढ़े चार लाख का चोरी का सामान मिला.

घटना का विवरण –

थाना औ.क्षेत्र.जावरा पर 5 अक्टूबर 2024 को फरियादी भेरुलाल पिता भगतराम शर्मा उम्र 45 साल नि.ग्राम रेवास नें रिपोर्ट कि नवरात्री का समय होने से आज रात्री मे करिबन 12 बजे पूजा अर्चना कर मंदीर का दरवाजा बंद करके ताला लगा दिया था । मुझे करिबन पोने 5 बजे सुबह मेरे गांव के कन्हैयालाल पाटीदार ने आवाज लगा कर जगाया, और बोला कि अम्बे माता मंदीर के गेट के ताले टुटे हुए है । जो हमने देखा तो अम्बे माता मुर्ति से एक चांदी का मुकुट 2 किलो , एक चांदी का हार 400 ग्राम ,एक जोड चांदी के पाइजेब 300 ग्राम , एक जोड सोने के टाप्स 10 ग्राम ,एक सोने का हार 20 ग्राम तथा एक सोने की नथ 10 ग्राम नही मिले है । कोई अज्ञात बदमाश मंदीर के मेन गेट का ताला एवं गर्भ गृह का ताला तोड़ कर अंबे माता मुर्ति से कुल सोने के 4 तोला एवं चांदी के आभुषण करीबन 2 किलो 700 ग्राम चुरा कर ले गए है जो रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयो के विरुध्द अपराध धारा305(A),331(4)बी.एन.एस का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई का विवरण….

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चोरो को पकड़ने के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे. जिस पर एसपी अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के जावरा ओद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई.


गठित टीम व्दारा अज्ञात आरोपी व चोरी गये मश्रुका की तलाश घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज, सायबर सैल की मदद, परिस्थितिजनक साक्ष्य एवं संदिग्धो की फोटो के आधार पर गांव गांव में अज्ञात आरोपीयो की तलाश की गई. तलाश के दौरान थाना नाहरगढ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपीगणों की संलिप्तता पाई जाने की आशंका पर थाना नाहरगढ व्दारा गिरफ्तार किये आऱोपीगण अशोक पिता कंवरलाल बाछडा उम्र 48 साल निवासी ग्राम खुटी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर,,दीपक उर्फ माधु पिता कचरुलाल मालवीय जाति बाछडा उम्र 32 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, विकास पिता कचरुलाल बाछडा उम्र 21 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर को फार्मल गिरफ्तार कर पुछताछ की गई. आरोपी अशोक बाछडा ने अपने साथी दीपक उर्फ माधु बाछडा, विकास बाछडा के साथ मिलकर ग्राम रेवास में अम्बे माता मन्दिर आकर घटना करना स्वीकार किया । आरोपी अशोक बाछडा, दीपक उर्फ माधु बाछडा, विकास बाछडा के मेमोरेण्डम के मुताबिक रेवास मन्दिर से चोरी किये जेवर एक चाँदी का मुकुट, एक चाँदी का हार, एक जो चाँदी के पायजेब, एक जोड सोने के टाप्स, एक सोने का हार तथा एक सोने की नथ को जप्त किये गये है।


गिरफ्तारशुदा आरोपीगण ने अपने अन्य साथीयो के साथ मिलकर रतलाम जिले के थाना बडावदा, थाना पिपलोदा, थाना नामली, में अन्य 05 जगह भी मन्दिर चोरी करना स्वीकार किया है। जो संबंधित थाने को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया जिसने निम्न थाने के अपराध मे संलिप्तता होना पायी गयी।

गैंग द्वारा की गयी चोरी की घटनाएं –
01. थाना औ.क्षेत्र.जावरा के अम्बेमाता मन्दिर मे चोरी

02. थाना पिपलौदा के जैन मन्दिर मे चोरी

03. थाना नामली के बालाजी मन्दिर मे चोरी

04. बडावदा मे अम्बामाता मन्दिर मे चोरी
05. बडावदा मे बाबा फरिद दरगाह मे चोरी

गिरफ्तार आरोपी –
01. अशोक पिता कंवरलाल बाछडा उम्र 48 साल निवासी ग्राम खुटी थाना नाहरगढ, जिला मन्दसौर,
02. दीपक उर्फ माधु पिता कचरुलाल मालवीय जाति बाछडा उम्र 32 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर,
03. विकास पिता कचरुलाल बाछडा उम्र 21 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर

जप्तशुदा मश्रुका –

  1. एक चाँदी का मुकुट, एक चाँदी का हार, एक जो चाँदी के पायजेब, एक जोड सोने के टाप्स, एक सोने का हार तथा एक सोने की नथ किमती अनुमानित 4,50,000 (चार लाख पचास हजार) रुपये

सराहनीय भुमिका –

निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, उनि. विजयसिह बामनिया , प्रआऱ. लक्ष्मीचंद पटेल , प्र.आर. दिलीप शर्मा, महेन्द्र सिंह , दिपराज ,अर्जून चंदे, मनीष पाटीदार , आर. अभिजितसिंह तोमर,विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही ।

By V meena

error: Content is protected !!