
रतलाम. ( ivnews ) व्योवृद्ध लोकतंत्र सेनानी ओर मीणा समाज के वरिष्ठ हजारीलाल जी मीणा को आज राजकीय सम्मान के साथ भक्तन की बावाड़ी स्तिथ मुक्तिधाम पर अंतिम बिदाई दी गई. प्रदेश सरकार के केबिनेट मन्त्री चैतन्य काश्यप भी मौजूद रहे.

जनसंघ के जमाने मे सक्रिय राजनीती मे रहे 85 वर्षीय श्री हजारीलाल मीणा पिछले काफी समय से अवस्थ चल रहे थे. उन्होंने अंतिम सांस बीती रात को ली. उनके निधन के समाचार से भारतीय जनता पार्टी एवं मीणा समाज मे शोक छा गया. सुबह उनके निवास पर श्रद्धांसुमन अर्पित करने भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल सहित कई नेता पहुचे. उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास मनहर होटल की गली से दोपहर साढ़े बारह बजे निकली.यात्रा मे बड़ी संख्या मे नागरिकगण शामिल थे. भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर श्री मीणा का अंतिम संस्कार पुरे राजकीय सम्मान के साथ करते हुए पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई. जिला प्रसाशन की ओर से तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार मनोज चौहान मौजूद रहे.मुक्तिधाम पर प्रदेश सरकार के केबिनेट मन्त्री चैतन्य कश्यप सहित रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर,भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, पार्षद, रामु डाबी, योगेश पापातवाल, विशाल शर्मा, प्रहलाद राठौर, रामबाबू शर्मा लोकतंत्र सेनानी जिलाध्यक्ष अनिल मदराले, परसरम सैनी,दिनेश सोलंकी मीणा समाज की ओर से पत्रकार विजय मीणा, रमेश जेठा भाई , राकेश मीणा, मुकेश मीणा, रामकिशन मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, अशोक मीणा, रवि मीणा शैलेन्द्र मालवीय,सहित कई नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.श्री मीणा की चिता को अग्नि उनके पुत्र रमेश मीणा ओर अशोक मीणा ने दी.स्व.श्री हजारीलाल मीणा जनसंघ के जिला अध्यक्ष, कापरेटिव बैंक के चेयरमेन, कृषि मण्डी अध्यक्ष,. जैसे महत्वपूर्ण पदोंपर काबिज रहने के साथ साथ आपतकाल के समय पुरे 19 माह जेल मे भी रहे. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है.
