रतलाम ( ivnews ) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से महू से आए युवा उद्यमी ने भेंट की। साथ ही उनके द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप से अवगत कराते हुए मंत्री श्री काश्यप को बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुए उनके द्वारा खिवनी नाम से शुरू किए गए स्टार्टअप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 400 लोगों को रोजगार देकर दैनिक उपयोग में आने वाले 50 तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

Oplus_131072


खिवनी स्टार्टअप के सीईओ एवं फाउंडर अश्वजीत गर्ग एवं मेघा गर्ग ने मंत्री श्री काश्यप को बताया कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे पदार्थ की पैकेजिंग के लिए भी वह टूटे हुए नारियल के छिलके और पेड़ से गिरी हुई लकड़ियों का प्रयोग करते हैं। किसी भी चीज की पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग भी नहीं किया जाता है। उनके यहां तैयार सभी पदार्थ पूरी तरह से जैविक हैं। इसमें विशेष रूप से आंखों को आराम देने वाले आईपिलो को तैयार किया है। दर्द निवारक तेल, स्किन पर लगाने के लिए प्रोबायोटिक साबुन की तरह बॉडी लोशन भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही इनके द्वारा भविष्य की योजना से अवगत कराया। मंत्री श्री काश्यप ने युवा उद्यमी की बात सुनकर और उनके प्रोडक्ट को देखकर आश्वस्त किया कि शासन की योजना अनुसार उनके द्वारा किए जा रहे कार्य को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!