रतलाम ( ivnews ) मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक मे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर तंज कसते हुए कहा कि डॉ मोहन यादव शानदार आदमी हैं….जितनी तारीफ करो उतना कम है. पठा….हर बार 5 हजार करोड़ से कम का कर्ज नहीं लेते हैं. ओर मंत्रियों को खुली छूट दे रखी है खूब लूटो मध्य प्रदेश को…..

कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार की देर शाम रतलाम पहुचे थे. उन्होंने यहाँ 27 जनवरी को महू मे आयोजित संविधान बचाओ यात्रा के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर अधिक संख्या मे महू पहुंचने का आवहान किया..

बैठक मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की मध्य प्रदेश में रामराज्य आ गया है क्योंकि यहां 55 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये एक कार में खुले पड़े रहते हैं लेकिन कोई भी हाथ लगाने भी नहीं है. एक महीना बीतने के बाद भी इस धनराशि का कोई मालिक सामने नहीं आया है.

सरकार एक महीने में सौरभ शर्मा जैसे आदमी को पकड़ नहीं पाई जबकि तीन-तीन जांच एजेंसी उसके पीछे लगी हुई हैं. इनसे ज्यादा भ्रष्टाचारी लोग संसार में कहीं नहीं हैं.जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली में आने के लिए कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया. पटवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुद अवसर दे रही है कि अब कुछ करो कांग्रेसी.. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से. चुनाव मे मेहनत करने जैसी मेहनत अभी से करने की बात कही.


बैठक मे पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने किया. श्री पटवारी के साथ नागदा खाचरोद के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर सहित कई कांग्रेस नेता साथ मे आये थे.

By V meena

error: Content is protected !!