रतलाम ( IVNEWS ) सुने मकान मे लगे ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को नामली पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की. पुलिस ने इनसे चुराए गए नगदी रुपऐ सहित अन्य तीन लाख का सामान जब्त किया है. चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला इस गिरोह के सदस्य राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के निवासी है. गिरोह के फरार चार सदस्यों की पुलिस तलाश kar रही है

घटनाओं का संक्षिप्त विवरण–

1. फरियादी दिनेश पिता रमेशचन्द्र प्रजापति उम्र 32 साल निवासी बंजारा काँलोनी नामली की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध मकान का ताला तोड़कर घर में रखे पुराने इस्तेमाली सोने चाँदी के जेवरात एवं नगदी रूपये सहित चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 331(4),305 (ए) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।फरियादी संगीताबाई पति मदन जाति खारोल उम्र 30 साल नि. सेमलिया रोड नामली की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध पतासीबाई के घर का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली जेवरात चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 331(4),305 (ए) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था ।

पुलिस कार्यवाही का विवरण –

एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी,नकबजनी, लूट) की घटनाओं में माल मुल्जिम की पतारसी कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एस डी ओ पी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली विक्रमसिंह चौहान व थाना नामली की टीम द्वारा कस्बा नामली में हुई नकबजनी की घटनाओं की पतारसी हेतु घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सुचना के आधार पर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ग्राम पीपलवा के संदेही सुरज पिता बबलु मईडा उम्र 20 साल व कालु उर्फ गना पिता रामाजी मईडा उम्र 22 साल से पुछताछ करते आरोपीयों ने अपने साथी मिथुन पिता काचरिया , अक्षय पिता काचरिया, सहदेव पिता राखिया निवासीगण ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान एवं शांतिलाल पिता देवजी चरपोटा व चिकु उर्फ रितिक पिता शांतिलाल चरपोटा निवासी ग्राम निचला घण्टाला थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान के साथ मिलकर कस्बा नामली में 19-20 एवं 29-30 दिसम्बर 2024 की मध्य रात्री में सुने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करना कबूल किया जिनको गिरफ्तार कर पी.आर. लिया गया। आरोपीयों की तलाश के दौरान शांतिलाल पिता देवजी चरपोटा निवासी ग्राम निचला घण्टाला थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान को गिरफ्तार कर हिस्से में आये जेवरात एवं नगदी बरामद करने में सफलता पाई हैं।

गिरफ्तार आरोपी-
01. सुरज पिता बबलु मईडा उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान (कुल अपराध -09 )
02. कालु उर्फ गना पिता रामाजी मईडा उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान (कुल अपराध -05 )
03. शांतिलाल पिता देवजी चरपोटा व चिकु उर्फ रितिक पिता शांतिलाल चरपोटा निवासी ग्राम निचला घण्टाला थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान

फरार आरोपी-
01. मिथुन पिता काचरिया मिथुन निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा
02. अक्षय पिता काचरिया निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान
03. सहदेव पिता राखिया निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान
04. चिकु उर्फ रितिक पिता शांतिलाल चरपोटा निवासी ग्राम निचला घण्टाला थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान

जप्त मश्रुका-
चाँदी की कड़ी,आवला, मुरखी,सोने के टाप्स,पायल, पेन्डल सूलिया एवं नगदी 88000 रू. कुल किमती 3 लाख के करीबन

सराहनीय भूमिका-

नामली थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, बिलपांक थाना प्रभारी निरीक्षक अय्युब खान, मानक चौक थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र गडरिया, उनि अमित शर्मा, उनि के.के.पटेल, उ नि मुकेश सास्तीय ( चौकी प्रभारी बिरमावल), सउनि योगेश, गोपाल खराडी, दीपक बोरासी, हिमांशु यादव, नीलेश पाठक (चौकी सालाखेड़ी), शैलेन्द्र सिंह (थाना सरवन) नरवर मईड़ा, आर.माखन, कुनाल रावत, मनोज मुजाल्दे,अविनाश यादव, कुलदीप व्यास,शांतिलाल, मनोहर नागदा, सुरेश,किशन की सराहनीय भूमिका रही।

By V meena

error: Content is protected !!