
रतलाम ( IVNEWS) क्षेत्र मे तेजी से फेल रहे घोड़ारोज जानवर फसलों मे नुकसान के साथ साथ अब वाहन चालको के लिए भी खतरा बन गए है. रविवार की दोपहर को रतलाम-नामली के बीच फोरलेन हाईवे पर एक मोटरसाइकल पर गुजर रहे दो व्यक्तियों को घोड़ारोज ने टककर मार दी.घोड़ारोज की टककर से बाईक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए मेडिकल. कॉलेज रतलाम मे भर्ती कराया गया. जहा से एक घायल को सिर मे गंभीर चोट आने से इंदौर रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज मे भर्ती व्यक्ति से मिलने किसान नेता डी पी धाकड़ ने पहुंचकर हालचाल जाने. यह पूरा हादसा सीसीटीवी मे कैद हो गया.
घटना रविवार की दोपहर तीन बजे करीब रतलाम और नामली के बीच हुई. ताल क्षेत्र के निवासी भय्यू और सुरेश असावरा एक मोटर साइकल पर सवार होकर रतलाम की और आ रहे थे
इसी दौरान अचानक दूसरी तरफ से दो घोड़ारोज दौडते हुए सामने आ गए.एक घोड़ारोज रोड क्रॉस हो गया.लेकिन दूसरा बाइक सवार से जा टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक और घोड़ारोज उछल कर सड़क पर जा गिरे। यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया. हादसे मे घायल सुरेश और भय्यू को लोगो ने इलाज के लिऐ मेडीकल कालेज मे भर्ती कराया. जहा से सुरेश के सिर मे गंभीर चोट आने से उसे इंदौर रेफर किया गया. किसान नेता डी पी धाकड़ आज सुबह मेडिकल. कालेज पहुचे. यहाँ भर्ती घायल भय्यू से मिले. और हाल चाल जाना. किसान नेता डी पी धाकड़ ने कहा की किसानों की फसलों को नष्ट करने वाले घोड़ारोज अब फोरलेन पर निकलने वाले वाहन चालको के लिए भी खतरा बना गए है. सरकार को इसके लिए रोकथाम के कदम उठाने चाहिए. इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके है लेकिन अभी तक सरकार की और से कोई कदम नहीं उठाये गए है..
