
रतलाम ( IVNEWS ) रतलाम पुलिस एक बार फिर मददगार साबित हुई. इस बार रतलाम पुलिस ने एक महिला की मदद की. यह महिला रात्रि के समउ अपने घर का रास्ता भटक गई थीं. भटकी महिला को रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने अपने घर पहुंचाया.
रतलाम जिले के ग्राम मावता निवासी महिला अपने गांव से सुबह प्रधानमंत्री आवास के लिए कलेक्टर कार्यालय रतलाम आवेदन देने गई थी जिससे कि वह घर आने में लेट हो गई । रतलाम से वह अपने घर जाने के लिए रतलाम से बस मे सवार हुई. बस से वह ढोढर उतर गई थी और उसके घर जाने का रास्ता समझ नहीं आ रहा था।अकेली महिला द्वारा घर पर संपर्क करने का प्रयास किया परन्तु किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान रिंगनोद पुलिस थाने की FRV टीम को महिला दिखी. टीम द्वारा महिला के गांव का पता पूछा तो महिला द्वारा ग्राम मावता का निवासी होना बताया.मावता गांव ढोढर से काफी दूर था. और us समय रात्रि के 10 बजे रहे थे. गांव जाने का कोई साधन नहीं था. थाना रिंगनोद पुलिस की डायल 100 FRV 09 के आरक्षक हीरालाल आर्य और पायलट संदीप भाटी द्वारा अकेली महिला को सुरक्षित उसके गांव घर पहुंचकर उसके परिवार के सुपुर्द किया गया.
