रतलाम ( IVNEWS ) उज्जैन लोकायुक्त के दल ने एक बार फिर रतलाम मे एक रिश्वतखोर सरकारी बाबू को पकड़ा है. यह बाबू एक व्यक्ति से नामांतरण का आदेश. पक्ष मे करने के एवज मे 15 हजार की रिश्वत ले रहा था.


मामला रतलाम के नामली तहसील कार्यालय का है. यहाँ पदस्थ कार्यालय क्लर्क ( बाबू ) ने ग्राम पंचेड निवासी गणपत हाड़ा से नामांतरण आदेश पक्ष मे करने के एवज मे 50 हजार की रिश्वत मांगी थीं. इसमें 40 हजार देने का तय हुआ था. पांच हजार किसान गणपत हाड़ा ने पहले दे दिए थे. आज 15 हजार देने का तय हुआ था. लेकिन इसके पहले फरयादी गणपत हाडा ने लोकायुक्त उज्जैन मे शिकायत कर दी.

लोकायुक्त उज्जैन दल ने शिकायत पर आज नामली पहुंच कर कार्रवाई करते हुए फरयादी गणपत हाड़ा से तहसील कार्यालय के क्लर्क प्रकाश पलासिया को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा.


लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी सरकारी बाबू प्रकाश पलासिया को गिरफ्तार कर लिया है. लोकायुक्त कारवाई टीम में लोकायुक्त उज्जैन से निरीक्षकराजेंद्र वर्मा, दीपक सेजवार सहित कर्मचारी शामिल थे.
ज्ञात रहै कि बीते एक महीने के अंदर ही नामली में यह लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई है. पूर्व मे पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को भी लोकायुक्त ने पकड़ा था उसके बाद नामली थाने के एसआई रायसिंह रावत ने भी सिखेड़ी के किसान से रिश्वत लेने के मामले पकड़ाया था ओर आज तीसरी कारवाई थीं.

By V meena

error: Content is protected !!