
रतलाम ( IVNEWS ). मे पब्लिसिटी के लिए नहीं आया हु…अगली बार ये रोड सही नहीं बनी तो मे सीधा सीधा अनशन करने बैठ जाऊँगा….. यह कोई धौंस नहीं है…. हमारी सरकार है.. हम दुखी मन से कह रहे है की मुझे बैठना पड़ेगा…. इसलिए सड़क निर्माण मे सुधार हो जाए. हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं है और कोई आपसे. नाराजी है…. मंशा बस यही है की जनता का पैसा है… उसका सदपुयोग. होना चाहिए….जिसको कमाना है कमाये लेकिन क्वालिटी तो मेंटेन करें…….
यह तीखे बोल है… भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के….. जो उन्होंने बुधवार की शाम को नगर निगम पहुंचकर आयुक्त हिमांशु भट्ट को कहे…. केंद्र से लेकर नगर निगम तक सत्ता मे भाजपा के काबिज होने के बाद भी शहर मे बन रही सीमेंट कंक्रीट सड़को के निर्माण और गुणवता को लेकर दुखी भाजपा के वरिष्ठ नेता. पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी आज दूसरी बार शहर की सड़को को लेकर अपनी नाराजी जताने नगर निगम पहुचे थे. इसके पहले पहले भी श्री कोठारी शहर की सड़को को लेकर आयुक्त से मुलाक़ात कर निर्माण मे गुणवत्ता को लेकर सवाल खडे कर क्वालिटी मेंटेन करने और जिम्मेदारो के खिलाफ कारवाई करने को कहा था. लेकिन श्री कोठारी की बात को शायद नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया. इसलिए आज फिर से.l पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी नगर निगम पहुचे थे.उन्होंने आयुक्त हिमांशु भट्ट को साफ साफ कहा की शहर मे बनी सीमेंट कंक्रीट की सड़को की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से अल्प समय मे उखड़ गई है.सड़को के निर्माण मे गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए. नगर निगम के इंजिनियर मॉनिटिंग करें. निर्माण स्थल पर सड़क निर्माण से संबधित जानकारी का बोर्ड लगाया जाए ताकि सबको पता रहे की सड़क किस क्वालिटी की बन रही है. श्री कोठारी ने. नगर निगम के पार्षदों से भी अपेक्षा की है की वह निर्माण होने के समय सड़क को देखे….. करीब आधे घंटे तक. नगर निगम आयुक्त से चर्चा करने. के बाद पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने. कहा की उन्हें कोई चुनाव नहीं लड़ना है. कोई पब्लिसिटी के लिये नहीं आये है. जनता का पैसा है जिसका सदपुयोग होना चाहिए….. उन्होंने आयुक्त हिमांशु भट्ट से कहा की सरकार हमारी पार्टी की है लेकिन दुखी मन से कहना पड़ रहा है की अब भी अगर सुधार नहीं हुआ तो वह अनशन पर बैठ जाएंगे. आयुक्त हिमांशु भट्ट ने माना की वर्तमान मे हो रहे सड़क निर्माण के स्थल पर बोर्ड नहीं लगाए गए है. जबकि उन्होंने आदेश दे दिए थे. अब इसका ध्यान रखा जाएगा. आयुक्त श्री भट्ट ने कहा की 26 जनवरी तक सभी सड़के जो खराब हुई है. उन्हें ठीक कर दिया जाएगा.
पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के साथ जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, नगर निगम पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल सहित भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
