रतलाम ( IVNEWS ) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में रतलाम मे आज कांग्रेसियों ने अमित शाह का आधा पुतला जलाया. पुतला जलाने के लिए कांग्रेसी जैसे ही पुतला लेकर पहुचे. पुलिस का जवान पुतला खींच कर भागने लगा. इस पर कांग्रेसियों के हाथ मे आधा पुतला रहा गया. जिसे कांग्रेसियों ने जला कर नारेबाजी की. इसके पहले कांग्रेसियों ने बाबा साहेब का चित्र हाथों मे लेकर धरना दिया.
कांग्रेस के केंद्रीय संगठन के आह्वान पर आज देशव्यापी प्रदर्शन किया। स्थानीय अम्बेडकर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे मौन धरना देकर गृह मंत्री का विरोध किया। कांग्रेस के मौन धरना के बाद युवक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की गई।
पुलिस को चकमा देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पुतले तैयार किए थे। कार्यकर्ता द्वारा जब पहला पुतला जलाने के लिए लाया गया, तो पुलिस ने उसे छीन लिया। इसके बाद पुतला लाने पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच छीनाझपटी हुई, जिससे पुतला आधे से अधिक टूट गया। बचे हुए टूटे पुतले को जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन पूरा किया।
घटना के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार खींचतान हुई।

धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा की देश के गरिमा पूर्ण पद गृहमंत्री पर बैठे हुए अमित शाह की टिप्पणी बहुत ही अपमानजनक है और यह बताती है कि इनके मन में संविधान एवं संविधान निर्माता के प्रति किस प्रकार के भाव हैं!! जिस संविधान ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार चलाने की पात्रता दी इस संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया जा रहा है यह देश के शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए षड्यंत्र है.
इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस दादा सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौड़, पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, वरिष्ठ श्रीमती यास्मीन शैरानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह अठाना, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ,वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, महामंत्री राजीव रावत, उपनेता कमरूदीन कछवाय,पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा, प्रवक्ता जोयब आरिफ, सुजीत उपाध्याय,NSUI अध्यक्ष निलेश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद वाहिद शेरानी ,नासिर कुरेशी ,श्रीमती कविता महावर, फ़करूदीन मंसूरी,सलीम भाई बागवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश पेमाल, सेवादल राजनाथ यादव, पूर्व पार्षद साबिर हुसैन,इक्का बेलूत,रमेश शर्मा राजेश प्रजापत, जितेंद्र पडियार मिर्ची, इकरार चौधरी, रुखसाना खान, हिना शेख, अन्नू धभाई, राहुल दुबे जोंटी, विजय भाटी आरिफा कछवाय, जायदा खान,नदीम मिर्जा, भरत सेन, शाकिर खान, दीपू सरदार, कमल पांचाल, तब्बसुम, काजल डामोर, रशिद अंसारी, श्यामसुंदर शर्मा, संजय खंडकर, सोनू व्यास, पियूष बाफना, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

By V meena

error: Content is protected !!