Oplus_131072

रतलाम ( IVNEWS ) शुक्रवार रात शहर के मध्य स्तिथि एक वाइन शॉप पर चार पांच युवकों ने दुकानदार पर हमला कर शराब की बोतल और रूपये लूट कर ले गए. पुलिस ने मोके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेकर युवको की तलाश शुरू कर दी. घटना दुकान मे लगे सीसीटीवी मे कैद हुई.

डीआरएम ऑफिस के सामने लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी की वाइन शॉप पर अज्ञात युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। मारपीट कर शराब की बोतल के साथ गुल्लक से रुपए लेकर भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाइन शॉप पर बैठे कर्मचारियों से जानकारी ली. पुलिस ने दूकान मे लगे सीसीटीवी केमरो को भी देखा.


दुकान में लगे सीसीटीवी में 4 से 5 युवा दिख रहे हैं। जिसमे पहले तो वह दुकान के बाहर खड़े रहते हैं। अंदर से दुकान पर बैठा कर्मचारी कुछ बोलता है, तभी बाहर खड़े युवक दुकान का गेट खोलकर अंदर घुसते हैं। कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं। उनके हाथों में पत्थर, डंडा और शराब की बोतल भी रहती हैं। उससे हमला कर मारपीट करते हैं। कर्मचारी जान बचा कर दुकान की अंदर की तरफ भागते हैं।


बाद में सभी बदमाश वापस बाहर की तरफ आते हैं और एक युवक शराब दुकान के गुल्लक से रुपए लूट कर भाग जाते हैं। युवकों ने दुकान पर काम करने वाले पप्पू दुबे और शंकर जायसवाल के साथ मारपीट की है।
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने लूट करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।

By V meena

error: Content is protected !!