रतलाम ( IVNEWS ). रतलाम की थॉक अनाज मंडी प्रांगन मे विस्तारित 23 बीघा जमीन मे जहा पहले से प्याज़ का नीलाम् हो रहा था आज वहा पर भारतीय किसान् संघ के आह्वान पर लहसुन नीलामी प्रारम्भ् की गई । संघ के अध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया की सर्वप्रथम भूमि पर फुल माला ओर नारियल चढ़ा कर प्रांगन मे जो संबसे पहले किसान् शांतिलाल पाटीदार जड़वास कला अपना माल लाया उसका सम्मान सभी किसान् साथियो ओर व्यापारियों के साथ मिलकर नीलामी सुरु की गई । श्री पालिवाल् ने बताया आगामी दिनों मे मंडी प्रशासन के साथ मंडी मे हुए विकाश कार्यो का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथियो को बुलाकर किया जायेगा ।


इस अवसर पर संघ के सुखदेव पाटीदार, कैलाश पालीवाल, दिनेश पाटीदार, नारायण कलूखेड़ा, करनसिंह आजना, के साथ साथ प्रमुख व्यापारी नीलेश बाफना, रितेश बाफना, प्रकाश जाधव, रितेश पाटीदार, पंकज अग्रवाल, अमित जैन गोपाल जैन आदि किसान् प्रतिनिधि ओर व्यापारी भाई उपस्तिथ् थे ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!