
रतलाम, ( IVNEWS ) भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव मे विगत दीबो संम्पन्न हुई मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन के बाद आज जिले के 20 मंडल अध्यक्षों के नामो की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कर दी गई. रतलाम शहर मे तीन मंडलो मे वर्तमान मंडल अध्यक्षों को ही पुन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोपी गई है जबकि दो मंडल अध्यक्षों के नामो की घोषणा अभी नहीं की गई है.
भारतोय जनता पार्टी मे पिछले दिनों मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी द्वारा जिले के 25 में से 20 मंडल अध्यक्ष की घोषणा आज कर दी गई। शहर के तीन मंडल पर पूर्व अध्यक्ष को फिर से जवाबदारी दी गई है, वही शहर के दो मंडल सहित कुल 5 मंडल पर घोषणा अभी रुकी हुई है।
शुक्रवार शाम को मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। शहर के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई है। सभी में पूर्व अध्यक्ष को रिपीट किया गया है। रतलाम शहर विधानसभा के श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल पर मयूर पुरोहित, श्री सूरजमल जैन मंडल पर निलेश गांधी और श्री कुशाभाऊ ठाकरे मंडल पर आदित्य डागा को पुनः मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। तीनों युवा नेता शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के करीबी माने जाते हैं। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल शहर का सबसे बड़ा मंडल है जिसमें 61 बुथ है।शहर विधानसभा के दीनदयाल नगर मंडल और अंबेडकर मंडल पर सहमति नहीं बन पाने के कारण फिलहाल अध्यक्ष की घोषणा रुकी हुई है।
निर्वाचन अधिकारी राजयसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी द्वारा घोषित सूची के अनुसार रतलाम शहर के मुखर्जी मंडल मे मयूर पुरोहित, सूरजमल जैन मंडल मे नीलेश गाँधी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में आदित्य डागा रतलाम ग्रामीण के धराड मंडल में कमलेश पाटीदार, चंद्रशेखर आजाद मंडल में अशोक धाकड़, शबरी मंडल में संजय पाटीदार, आलोट विधानसभा क्षेत्र के आलोट मंडल में दिलीप सिंह डोडिया, ताल मंडल में शुभम राठौड़ राजमाता सिंधिया मंडल में गोपाल डांगी, जोगणिया माता मंडल में हरि सिंह गुर्जर, जावरा विधानसभा क्षेत्र के जावरा नगर मंडल में राजेश शर्मा मंडल में दिनेश पाटीदार,सुखेड़ा मंडल में रितेश जैन, मिण्डलेश्वर महादेव मंडल में डॉ राजेंद्र देवड़ा डॉ लक्ष्मी नारायण मंडल में मांगीलाल पांचाल, सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सैलाना मंडल में पंकज राठौर सरवन मंडल में भेरू सिंह निनामा, रावटी मंडल में महेंद्र जाट बाजना मंडल में नरेंद्र वसुनिया और राजापुरा माताजी मंडल में कैलाश झोड़ियां अध्यक्ष घोषित किए. गए. है
