रतलाम ( IVNEWS ) जिला चिकित्सालय मे भर्ती अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो को देखने आये सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार का ड्यूटी डॉक्टर से विवाद हो गया. विवाद मे ड्यूटी डॉक्टर ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार को माँ बहन की गालिया तक दे डाली और विधायक को पकड़ने के लिए गार्ड से पुलिस जवान को बुलवा लिया. ड्यूटी डॉक्टर द्वारा सैलाना विधायक को गाली देते हुए एक वीडियो भी सामने आया है.सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहर और गाली गलोच की लिखित शिकायत स्टेशन रोड पुलिस थाने सहित विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को की है. शिकायत मे डॉक्टर के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग की है.


रतलाम जिला चिकित्सालय मे यह घटनाक्रम हुआ करीब साढ़े नो बजे. इस घटनाक्रम के बाद सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार तो चले गए. लेकिन जिला चिकित्सालय के करीब एक दर्जन डॉक्टर जिला चिकित्सालय पहुंच गए. डॉक्टर की और से सैलाना विधायक के खिलाफ लिखित मे शिकायत की गई है.. सूत्रों का कहना है की सैलाना विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र के जिला चिकित्सालय मे भर्ती लोगो को देखने आये थे. इन लोगो द्वारा जिला चिकित्सालय की अव्यवस्था से विधायक कमलेश्वर डोडीयार को अवगत कराया गया था.

इसके बाद अपने कुछ समर्थकों के साथ सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार आम आदमी बनकर ड्यूटी डॉक्टर कक्ष पहुचे. वहा मौजूद डॉक्टर चंद्रप्रताप सिंह से उनका परिचय पूछा और अव्यवस्था को लेकर कुछ कहा… ड्यूटी डॉक्टर चंद्रप्रताप सिंह तेश मे आ गए. और कहा की डॉक्टर से बदतमीजी कर रहे हो.डॉक्टर ने कहा तुम चारो मे से किसका इलाज करना है.. कौन बीमार है बोलो… तब विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने कहा की मुझे इलाज कराना है… तब डॉक्टर ने कहा की परचा कहा कहा है… डॉक्टर के साथ बदतमीजी कर रहे हो…. और सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार को गाली दे डाली. विधायक के पी एस ओ ने डॉक्टर को बताया की यह विधायक है. तब भी ड्यूटी डॉक्टर के तेवर ठन्डे नहीं पड़े. बोले जानते हो मे कौन हु…..गार्ड को बुलावा लिया. गार्ड के आने पर डॉक्टर ने गार्ड को कहा की इनके खिलाफ एफ आई आर कराओ. वही विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने कहा की मे आदिवासी हु. और विधायक हु. इन्होने मुझे माँ बहन की गाली दी है. डॉक्टर के खिलाफ एस सी एस टी एक्ट मे प्रकरण दर्ज कराया जाए

Oplus_131072

. इसके बाद विधायक तो चले गए लेकिन बताया जाता है की जिला चिकित्सालय के करीब एक दर्जन डॉक्टर जिला चिकित्सालय पहुचे. जहा डॉक्टरों की और से एक लिखित शिकायत सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार के खिलाफ पुलिस चौकी पर दिया गया.वही सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहर और गाली गलोच की लिखित शिकायत स्टेशन रोड पुलिस थाने सहित विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को की है. शिकायत मे डॉक्टर के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग की है.

By V meena

You missed

error: Content is protected !!