
रतलाम ( IVNEWS ) भूमि के सीमांकन के एवज मे किसान से 40 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को लोकायुक्त उज्जैन के दल ने गिरफ्तार किया. लोकायुक्त दल की यह कार्रवाई हुई रतलाम जिले के ग्राम पंचेड के ग्राम पंचायत भवन मे.
लोकायुक्त उज्जैन को ग्राम पंचेड के निवासी किसान गोपाल उपाध्याय ने एक लिखित शिकायत की थीं जिसमे उसने बताया था की उसकी ग्राम पंचेड स्तिथ जमीन के सीमांकन की रिपोर्ट बनाकर देने के नाम पर क्षेत्रीय पटवारी रमेश बेरागी 50 हजार की रिश्वत मांग रहा है. शिकायत पर लोकायुक्त ने अपने स्तर पर जांच की जिसमे शिकायत सही पाई गई. उसके पश्चात लोकायुत दल उज्जैन ने पटवारी रमेश बेरागी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए आज गुरुवार को जाल बिछाया. लोकायुत उज्जैन के डी एस पी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त की टीम ने शिकायत करने वाले किसान गोपाल उपाध्याय निवासी पंचेड को पटवारी रमेश बेरागी द्वारा ग्राम पंचायत भवन पंचेड मे बुलाये जाने पर 40,000 रूपये लेकर भेजा. उक्त नगद राशि जैसे ही पटवारी रमेश बेरागी ने ली वैसे ही लोकायुक्त दल जो पहले से हिंजाल बिछाकर तेनात था उसने पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रंगे हाथ पकड़ लिया.
लोकायुक्त डी एस पी सुनील तलान ने बताया की यह रिश्वत आवेदक की भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज मैं मांगी थी।यह रिश्वत राशि पटवारी बैरागी ने आज प्राप्त की। कुल 50,000/- रूपये रूपये रिश्वत मांगी गई थी जो आज 40,000- रूपये देना तय हुआ,10000/- रूपये बाद में देना तय हुआ।पटवारी ने जैसे ही 40,000/- रूपये आवेदक से लिए आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 ) के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही पंचायत भवन पंचेड पर जारी है।
प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल सहित 10 सदस्यों की टीम ने उक्त ट्रैप कार्य में भाग लिया।
