रतलाम ( IVNEWS ) रिंगनोद पुलिस ने कार मे सवार एक युवक से अवैध मादक पदार्थ एमड़ी के साथ पकड़ा. पुलिस ने कार सहित करीब डेड लाख की एमड़ी जब्त की. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

घटनाक्रम

रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा(ग्रामीण) शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी नेतृत्व में टीम गठित की गई ।

उक्त टीम के उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना के आधार पर NDPS एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये 2 दिसंबर 2024 को बरखेड़ी फंटा ढोढर से आरोपी अहमद रजा उर्फ गोलू शेख पिता शरीफ अख्तर उर्फ नन्नु खां उम्र 26 साल निवासी ढोढर को उसकी सेलेरियो कार नंबर MP43CB4128 में अवैध मादक पदार्थ 50 ग्राम MD किमती 1 लाख 50 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया । उक्त मामले में थाना रिंगनोद पर धारा- 8/22 NDPS एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आऱोपी गोलू शेख से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है । आरोपी गोलू शेख को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की जाएगी ।

गिरफ्तार आरोपी-

1. अहमद रजा उर्फ गोलू शेख पिता शरीफ अख्तर उर्फ नन्नु खां उम्र 26 साल निवासी ढोढर जिला रतलाम

जप्त मश्रुका-
अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स वजनी 50 ग्राम किमती करीबन 1,50,000 रुपये तथा सेलेरियो कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP43CB4128 किमती 5,00,000 रुपये कुल जप्त मश्रुका 6,50,000/- रुपये*

सराहनीय भुमिका –

निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि राधेश्याम मीणा, प्र.आऱ. राहुल उपाध्याय, आर. नरेन्द्र सिंह जगावत, नरेन्द्र सिंह हाडा,शोभाराम वर्मा, जितेन्द्र व्यास, सैनिक छत्रपाल की सराहनीय भुमिका रही है।

By V meena

error: Content is protected !!