रतलाम ( IVNEWS )
समीप ग्राम रामपुरिया में आदिवासियों और खदान संचालक भाजपा नेता के बीच उपजा विवाद अब शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ग्रामीण से मारपीट के मामले मे पुलिस द्वारा भाजपा नेता को आरोपी नहीं बनाये जाने से नाराज आदिवासी अब सड़क पर उतर आये है. आदिवासीयो ने आज रैली निकाल कर खनिज विभाग पर प्रदर्शन कर भाजपा नेता की खदान निरस्त करने की मांग की.

एक सप्ताह पहले ग्राम रामपुरिया मे खदान से निकले एक डम्पर वाहन जब गांव से होकर गुजर रहा था तब उस वाहन से उडी गिट्टी एक ग्रामीण को लगी. इसी बात को लेकर ग्रामीण और डंपर चालक के बीच विवाद हुआ था.

आदिवासी ग्रामीणों का आरोप है की इसके बाद खदान संचालक भाजपा नेता जुबिन जैन अपने साथ कुछ लड़को को लेकर आया और चाक़ू लेकर ग्रामीणों को धमकाने लगा. इसकी शिकायत आदिवासी ग्रामीणों द्वारा पुलिस मे की गई थी पुलिस द्वारा मामले मे प्रकरण तो दर्ज कर लिया लेकिन इस प्रकरण मे भाजपा नेता खदान संचालक जुबिन जैन का नाम नहीं लिखा गया था. इससे आदिवासी ग्रामीण नाराज हो गए थे.

Oplus_131072

ग्रामीणों ने रामपुरिया रोड पर चक्कजाम कर पुलिस थाने पर धरना भी दिया था. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इससे आदिवासी ग्रामीणों मे आक्रोश छा गया. रामपुरिया के आदिवासीयो ने रतलाम मे अम्बेडकर सर्किल पर एकत्रित होकर खनिज विभाग कार्यालय तक रैली निकाली. आदिवासी रैली मे नारेबाजी करते हुए चल रहे थे. रैली खनिज विभाग पहुंची जहा आदिवासियों ने जमकर नारेबाजी की. यहां जिला खनिज अधिकारी आकांशा पटेल को अपनी मांगो को ज्ञापन सौपा.

आदिवासी दिनेश माल ने बताया की ग्राम रामपुरिया में अवैध तरीके से उत्खनन किया जा रहा है और ब्लास्टिंग की जा रही है जिसकी वजह से उनके घरों में कंपन हो रही है इसके साथ यहां पर डंपर चालकों के द्वारा तेज गति से वाहन चलाए जा रहा है जिससे गिट्टी कंकर उड़कर ग्रामीण को लगते है। जब इसका विरोध किया तो उनको भाजपा नेता जुबिन जैन और उसकें साथियों द्वारा चाकू दिखाकर धमकाया गया। इस मामले में उन्होंने दिनदयाल नगर थाने में भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने खदान संचालक भाजपा नेता जुबिन जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। जिसका ग्रामीण कई दिनों से विरोध कर रहे हे आज आक्रोशित ग्रामीणों ने खनिज विभाग घेराव करते हुऐ खदान निरस्त करने की मांग की. अधिकारी आकांक्षा पटेल का कहना है कि ग्रामीणों ने ज्ञापन सोपा है गिट्टी खदान की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे ।

By V meena

error: Content is protected !!