रतलाम ( IVNEWS ) महिलाओ और बच्चो से जुड़े मुद्दों परजागरूक करने के लिए पुलिस के जागरूकता अभियान हम होंगे कामयाब” के तहत साईं इंस्टिट्यूट मे जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम मे बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई.

Oplus_131072


‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा रतलाम अजय सारवान एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमति पार्वाती गौड द्वारा श्री साई इंस्टीटयूट में बालक बालिकाओं एवं स्टाफ को पोक्सो एक्ट, बाल विवाह ,नशा मुक्ति, साइबर क्राइम की जानकारी दी गई । महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। सामाजिक मुद्दो के प्रति जागरुक करने के लिए आयोजित किया गया ।


. बाल विवाह के दुष्प्रभावों और इसे रोकने के लिए कानूनी सहायता लेने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया ।नशा मुक्ति के संबध में बताया गया । जेंडर भेदभाव से जुड़े अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपाय बताए गए।महिलाओं और बालिकाओं को संदिग्ध व्यक्तियों के व्यवहार और सुनसान स्थानों पर सुरक्षा के उपाय समझाए गए।
पुरुषों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाने और भेदभाव समाप्त करने की प्रेरणा दी गई।परिवारों को बेटों को महिलाओं के प्रति आदर और समानता का महत्व सिखाने पर बल दिया गया.
हम होंगे कामयाब अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टॉफ को पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रियाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।साथ ही बाल विवाह के खिलाफ भी शपथ भी दिलाई गई।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!