रतलाम,। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप 13 सितंबर को मुम्बई में व्यापार बोर्ड की बैठक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्री काश्यप को इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अधिकृत किया है।

श्री काश्यप बोर्ड की बैठक में मध्यप्रदेश में संचालित हो रहे क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों और निर्यात को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों की प्रगति पर प्रकाश डालेंगे।

व्यापार बोर्ड की इस बैठक का आयोजन वाणिजय एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस बैठक में विभिन्न केन्द्रीय सरकारी विभागों, राज्य सरकारों, संघ राज्य क्षेत्रों, निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संघों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका उदेश्य केन्द्र और राज्यों के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा देना, भारत से निर्यात प्रोत्साहित करना और उद्योगों की बाधाओं को दूर करने रणनीति और कार्यक्रम तय करना है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!