मंदसौर / मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के गांव पीपलखेडा में एक महिला अपने चार बच्चों सहित कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, महिला को बचा लिया गया है ,जबकि बच्चों की मौत हो गई है।

मंदसौर के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ा गांव मे सुबह एक बंजारा समाज की महिला उसके 4 बच्चो समेत कुएं में कूद गई, सूचना मिलने पर मोके पर तत्काल पुलिस पहुंची और 100 डायल भी पहुंची।गांव वालों की मदद से महिला को सुरक्षित निकाल लिया है ,लेकिन उसके चारो बच्चो को जब तक बाहर निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी,जिसमे 3 बालिका और एक लड़का है,गरोठ थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

अपने चार बच्चों के साथ कुएं कुएं में कूदने वाली महिला और उसके बच्चों के नाम सुगना बाई पति रोड सिंह बंजारा, 40 साल,अरविंद पिता रोड सिंह, 11 साल,अनुषा 9 साल,बिट्टू 6 साल,कार्तिक 3 साल का लड़का है।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने यह कदम उठाया है फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!