रतलाम ( ivnews )
कपास और मक्का की फसल के बीच अवैध गांजे की खेती का मामला सामने आया है। शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दबिश देकर गांजे के 880 हरे पौधे, कुल वजन 280.65 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 28.06 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने खेत से एक आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुंजा निवासी वीरू पारगी (52) ने अपने खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो कपास और मक्का की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

*NDPS एक्ट में केस दर्ज*

आरोपी वीरू पिता शम्भु पारगी, निवासी ग्राम गुंजा के खिलाफ धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गांजे की अवैध खेती से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय के नेतृत्व में की गई।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!