रतलाम घर घर जाकर घरेलू गैस टँकीया लगाने वाला एक हाकर्स अपने साथियों के साथ मिलकर गेस उपभोक्ताओं को चुना लगा रहा था। यह हाकर्स उपभोक्ताओं को लगाई जाने वाली भरी हुई गैस टंकियो में से कुछ गेस अन्य खाली सिलेंडर में निकालता ओर उसके बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर डिलीवर करता था।इस काम के लिए उसने बाकायदा एक मकान भी किराए से ले रखा था ।
अवेध रूप से किये जा रहे इस काम का आज भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने उसके मकान पर दबिश देकर रंगे हाथों सिलेंडर से गैस अंतरित करते हुए पकड़ा। पुलिस को मकान ओर मकान के बाहर खड़े लोडिंग ऑटो से कुल 33 घरेलू सिलेंडर मिले। इनमें से 19 खाली थे बाकी गेस से भरे हुए थे। पुलिस ने हाकर्स ओर उसके तीन साथियों सहित कुल 4 लोगो के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज कर गेस सिलेंडर सहित ऑटोरिक्शा ओर गेस अंतरित करने का सामान ओर 7 गेस कनेक्शन की डायरिया जब्त की है।


रतलाम की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को यह सफलता आज दोपहर करीब पौने 12 बजे मिली। मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मुखर्जी नगर में मकान नंबर 13 में अवैध रूप से गैस सिलेंडर संग्रहित करके रखे गए है। सूचना पर पुलिस दल मोके पर पहुचा। मकान के अंदर भरे हुए 14 घरेलू और 6 व्यावसायिक गेस सिलेंडर मिले। इसके साथ मकान के बाहर खड़े लोडिंग ऑटो क्रमांक mp43 L 1872 में रखे 19 खाली सिलेंडर भी मिले। पुलिस दल को मकान में 4 व्यक्ति मिले। जिनमे राजेश पिता मोहनसिंह निवासी मुखर्जी नगर, रोशन पिता राजेश सिंह निवासी मुखर्जी नगर, सवाईसिंह पिता अजयसिंह निवासी आशाराम नगर और बापूसिंह पितामंगूसिंह निवासी ग्राम उमरानं जिला मन्दसौर है।

पूछताछ में राजेश पिता मोहनसिंह ने बताया कि वह शहर की एक इंडेन गेस अल्पा गैस एजेंसी में हाकर्स है। और घर घर गेस सिलेंडर डिलीवर करने का काम करता है। यह मकान उसने किराए पर लिया था। मकान में रखे गेस सिलेंडरों के कागजात भी वह उपलब्ध नही करवा पाया। मकान मे भरे हुए गेस सिलेंडर में से खाली गेस सिलेंडरों में गैस अंतरण करने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से खाद्य विभाग को सूचना दी। मोके पर पहुचे सहायक आपूर्ति अधिकारी आनद गोले ने पंचनामा बनाकर करवाई की। पुलिस ने मकान में मिले सभी चारो व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज कर गिरप्तार किया। मोके पर मीले सिलेंडर, ऑटो रिक्शा सहित अन्य सामान को जब्त किया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!