रतलाम अक्सर देखने में आता है की किसी कार्यक्रम में अतिथि देर से आता है। और कार्यकर्म निपटाकर चले जाते है। देरी से आने का कारण बता देते है। लेकिन किसी से कोई माफी नहीं मांगते है। किंतु आज रतलाम में केंद्रीय मंत्री ने आज एक नई मिसाल पेश की।


रतलाम में आज भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन था। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल थे। अध्यक्षता पदमश्री डॉ लीला जोशी को करना थी। सम्मेलन में दोपहर एक बजे अतिथियों को पधारना था। अध्यक्षता करने वाली पदमश्री डॉ लीला जोशी समय पर सम्मेलन स्थल पर पहुंच गई थी। लेकिन सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा विलंब से पधारे। केंद्रीय मंत्री का स्वागत स्थानीय नेताओं ने किया। सम्मेलन में केवल केंद्रीय मंत्री का ही संबोधन हुआ। उसके बाद सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शाल श्रीफल से सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही पदमश्री डॉ लीला जोशी का सम्मान किया। सम्मान करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने डॉ लीला जोशी के हाथ जोड़े और पैर छूकर देरी से आने के लिए माफी मांगी। वहा मौजूद लोग इस देखकर यह समझे की पदमश्री dr लीना जोशी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की पहले से ही जान पहचान होगी लेकिन पदमश्री डॉ लीला जोशी ने ivnews से चर्चा करते हुआ बताया कि केंद्रीय मंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात थी उन्होंने मेरा सम्मान करते हुए पैर छुए और अपने देरी से साने के कारण मुझे जो इंतजार करना पड़ा उसके लिए माफी मांगी। डॉ लीला जोशी ने कहा की केंद्रीय मंत्री को उन्होंने कहा की देश अब राम राज्य की ओर बढ़ रहा है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!