रतलाम जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन मंडलो के अध्यक्ष पद पर की गई नई नियुक्ति ने बवाल मचा दिया है। नए मण्डल अध्यक्षो की नियुक्ति का आलोट से शुरू हुआ विरोध अब धराड़ ओर रावटी मण्डल तक पहुच गया। तीनो मंडलो में नई नियुक्ति के लिए जिला अध्यक्ष की मनमानी को जिम्मेदार ठहराते हुए मण्डल के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्तों ने विरोध में इस्तीफे दे दिए है। इस्तीफा देने वाले भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा के खिलाफ समाजवाद बढ़ाने और बिना पैसे लिए कोई काम नही करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए है।


जिला भाजपा में यह बवाल तीन दिन पूर्व जिले के तीन मण्डल आलोट, धराड़ ओर रावटी के अध्यक्ष पद पर की गई नई नियुक्तियों से उठा है। हटाये गए आलोट के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना के समर्थन में आज आलोट मण्डल के कुछ पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। जिसमें आलोट मण्डल भाजपा अध्यक्ष पद पर की गई नई नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओ में भारी असंतोष उभर कर सामने आया। बैठक में तय किया गया कि 15 जून तक अगर जिला भाजपा द्वारा अपने निर्णय पर पुनः विचार नही किया जाता तो आलोट क्षेत्र के सेकड़ो कार्यकर्ता पार्टी छोड़ सकते है।

इस संबंध में एक पत्र भी आलोट मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखा है। जिसमे कहा गया है की 10 जून 2023 को प्रदेश पार्टी कार्यालय व्दारा आलोट मंडल अध्यक्ष पद पर दिलीपसिंह डोडिया को नियुक्त किया है, जबकि निवृतमान अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना को प्रदेश पार्टी व्दारा इसलिए हटाया दिया कि उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली व आम किसानों से की जा रही अवैध वसूली का विरोध किया था ।

यही नही पुलिस से पीड़ित चार व्यक्तियों के मय शपथ-पत्र के पुलिस अधीक्षक रतलाम के समक्ष बयान भी दर्ज करवाए थे । साथ ही जिला भाजपा को भी उक्त मामले से अवगत कराया था। पार्टी द्वारा दोषी पुलिस कर्मीयों पर कार्यवाही कराने के बजाय मंडल अध्यक्ष पर उल्टी कार्यवाही की जाना किसी भी स्थिति मे जायज नही कही जा सकती है। नवीन अध्यक्ष की नियुक्ति मे भी कार्यकर्ताओं से कोई राय-मशविरा नही किया गया।

पत्र में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा सिर्फ समाजवाद और बिना पैसे के कोई काम नहीं कर रहै। पूरी पार्टी का सत्यानाश कर देगै। ऐसे जिलाध्यक्ष को तत्काल हटाए। पत्र में लिखा गया कि पार्टी विधानसभा चुनाव में वर्तमान जिला अध्यक्ष की वजह से चुनाव हार सकती है। पत्र में कहा गया की नई नियुक्ति के संबंध मे पुन विचार किया जाए और हमारी भावनाओ की कद्र की जाए।


आलोट से उठे मंडल अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति के विरोध के स्वर में आज धराड़ मण्डल भी शामिल हो गया। धराड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से हटाए गए आनंदी लाल राठौर के समर्थन में भाजपा के करीब 40 से अधिक मण्डल पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए।जिसमे भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष, सहित कई मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल है। इनका कहना है कि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बिना सूचना के मण्डल अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति कर दी । जबकि आनंदीलाल राठौर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। जब सक्रिय होकर काम करने के बाद भी भाजपा मंडल अध्यक्ष को बिना वजह हटाया जा सकता है तो हमे भी कभी भी भाजपा जिला अध्यक्ष मनमर्जी करके हटा देंगे। इसलिए हम सभी अभी ही अपने पद से इस्तीफा दे रहे है।
आलोट धराड़ के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की कार्यप्रणाली के खिलाफ़ आक्रोश रावटी मंडल में भी पहुच गया है। ये आक्रोश नये मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किये जाने से उभर कर सामने आया है। सूत्रों की माने तो रावटी मण्डल के 13 सरपंच ओर सेकड़ो कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर आदिवासी संगठन जयस का दामन थाम सकते है। ओर इसके बाद आने वाले दिनों में ओर भी सरपंच भाजपा छोड़कर जयस के साथ जा सकते है।
विधानसभा चुनाव में अब केवल 5 माह बचे है ऐसे में जिला भाजपा में इस तरह का बवाल मचना ओर बवाल मचाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाना चुनाव में भाजपा को नुकसान पहुचा सकता है।

You missed

error: Content is protected !!