रतलाम, ( ivnews ) रतलाम के मंडी व्यापार जगत को उस समय गहरा आघात लगा, जब वरिष्ठ व्यापारी, पूर्व मंडी डायरेक्टर एवं रतलाम मंडी व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद पावेचा (लाला सेठ) का आकस्मिक निधन हो गया। वे स्वर्गीय शांतिलाल जी पावेचा के सुपुत्र थे। उनके निधन से व्यापारिक जगत में शोक की लहर छा गई। स्वर्गीय विनोद जी पावेचा की अंतिम यात्रा उनके निवास सेठ जी का बाजार से निकाली गई, जो त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। यहां पवन, पुनीत एवं मोक्ष ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विनोद जी पावेचा (लाला सेठ) मंडी व्यापार जगत में एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे, जो सदैव व्यापारियों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे। मंडी व्यापारियों की समस्याओं एवं हितों के लिए उनका संघर्ष और योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से व्यापार जगत ने एक ऐसा साथी खो दिया, जो व्यापारियों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहता था। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें मंडी व्यापार जगत के लिए लड़ने वाला सितारा बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में दी ग्रेन सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर, रतलाम मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश लाठी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल राठी, सय्यद ग्रुप के मुख्तियार अली, भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी, विनोद मुणत, कांतिलाल चोपड़ा, कैलाश मालपानी, दिलीप मेहता, रितेश बाफना, हितेश बाफना, प्रकाश सेठिया, हितेश पारख, नीलेश बाफना सहित अनेक गणमान्यजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन कांतिलाल खंडेलवाल ने किया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!