प्रतीकात्मक फोटो

रतलाम ( ivnews ) शाम को घर आँगन मे शाम को खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची पर अचानक आवारा कुत्ते द्वारा हमला कर दिया. कुत्ते के हमले मे बुरी तरह घायल बच्ची ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया. बच्ची का शव पीएम के लिए मेडिकल कालेज मे रखा गया है.

घटना समीपस्थ गांव पलसोड़ी की है शाम पांच बजे करीब तीन साल की मासूम बच्ची मनीषा पिता अपने घर के आँगन मे खेल रही थी तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस ओर हमला कर दिया. कुत्ते के हमले से बच्ची चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग उसे बचाने आये और कुत्ते को भगाया. हमले मे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई. बच्ची गांव मे अपने दादा दादी के साथ रहती थी. उसके माता पिता मजदूरी करने राजस्थान के अजमेर शहर गये हुए थे. घटना के बाद घायल बच्ची को उसकी दादी और गांव के लोग इलाज के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय लेकर आये. जिला चिकित्सालय मे डॉक्टरो ने बच्ची को देखकर मृत घोषित कर दिया. मृत बच्ची के शव को पी एम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. बच्ची गांव मे अपने दादा शम्भू भाभर और दादी मुन्नाबाई के साथ रहती थी. बच्ची के माता पिता एक माह पहले घर के पालन पोषण के लिए मजदूरी करने राजस्थान के अजमेर गये थे.
बच्ची की मौत की सूचना उसके माता-पिता को दे दी गई है। उनके शुक्रवार सुबह तक गांव पहुंचने की संभावना जताई गई थी।

आवारा कुत्तों की समस्या पर उठे सवाल
पलसोड़ी गांव की इस घटना ने आवारा कुत्तों से बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के आंगन में खेल रही एक छोटी बच्ची भी सुरक्षित नहीं रह सकी। घटना के बाद जरूरी है कि संबंधित प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या पर ध्यान दे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!