रतलाम, ( ivnews ) जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा। इसके बाद 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन तथा परेड की सलामी होगी।
प्रातः 9:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। 9:30 बजे से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जबकि 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।
सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रातः 10:10 बजे परेड कमांडरों से परिचय कराया जाएगा। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों तथा देहदान एवं अंगदान करने वालों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
प्रातः 10:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। समारोह का समापन प्रातः 11 बजे पुरस्कार वितरण तथा राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के गायन के साथ होगा।
जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

By V meena

error: Content is protected !!