रतलाम ( ivnews ) रतलाम के सांदीपनि विद्यालय विनोबा में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा 15 जुलाई से 29 जुलाई तक मनाया गया।पखवाड़े के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय अध्यक्ष भाजपा जिला रतलाम, विशेष अतिथि श्यामवन्त पुरोहित सेवानिवृत प्राचार्य, शिक्षा योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, सेवानिवृत्त शिक्षाविद प्रवीणा दवेसर थे। अतिथियों ने कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विज्ञान, गणित, कला एवं भाषा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों से बनाए गए 70 से अधिक मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद स्थापित किया।


गुरु पूर्णिमा पर्व पर चर्चा करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि “जिस प्रकार सांदीपनि आश्रम में श्री कृष्णा और सुदामा साथ-साथ शिक्षा ग्रहण करते थे,संस्कार प्राप्त करते थे, उसी तरह से सान्दीपनि विद्यालयों में समाज के प्रत्येक वर्ग का विद्यार्थी अध्ययन कर रहा है और अपनी श्रेष्ठता को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। यह मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगी।”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीणा दवेसर ने गुरु शिष्य महिमा पर अपने विचार रखें तथा अपने गुरु प्रो अजहर हाशमी का स्मरण किया। श्यामवन्त पुरोहित ने विज्ञान प्रदर्शनी में अलग-अलग विधाओं पर बच्चों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों की सराहना की। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय मीणा ,अनिल मिश्रा, सीमा चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। विज्ञान प्रदर्शनी का संचालन हीना शाह ,बिंद्राक्षी पवार, ज्योति मंडलोई, कला प्रदर्शनी का संचालन सुनीता पवार, रुपाली जैन और अन्य विषयक प्रदर्शनी में मनीषा चौधरी, सरिता राजपुरोहित, माधुरी तलेरा,कविता वर्मा आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समूह गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की जिसमें गुरु की महिमा प्रदर्शित की गई।अतिथियों ने संस्था के प्रतिभावान एवं गुरु पूर्णिमा उत्सव में विजेता विद्यार्थियों का सम्मान किया। स्वागत उद्बोधन विद्यालय के उपप्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने देते हुए विद्यालय की अंतराष्ट्रीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन भावना रावत ने तथा आभार प्राचार्य संध्या वोरा ने माना।


इस अवसर पर आशीष सोलंकी, पिंकी सोलंकी, वंदना सोवणचा, राजाराम सेकवाडिया, साक्षी सोलंकी, प्राची पुरोहित, प्रशांत वसुनिया, प्रहलाद बैरागी, सुनील मोरे,अमित झा, प्रदीप वैष्णव, अमन सिंह राठौर ,हर्षिता सोलंकी, अनीता शर्मा,शोभा ओझा, प्रतिभा तिवारी, साक्षी शर्मा, हरिओम कौशल, जया सोलंकी, शिक्षा जगरवाल, विनीता बघेल,संतोष पाल, विकास शर्मा, श्यामा वर्मा, जितेंद्र सिंह गोवर्धन डामोर श्याम सोलंकी उपस्थित थे।

By V meena

error: Content is protected !!