रतलाम (IVNews)। मुंबई रेल मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई मंडल के भिलाड–बोरीवली रेलखंड में जलभराव की स्थिति बनने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है।


रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 23 जुलाई 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को निरस्त किया गया है—
12909 बांद्रा टर्मिनस – हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस
12953 मुंबई सेंट्रल – हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
12955 मुंबई सेंट्रल – जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
22975 बांद्रा टर्मिनस – रामनगर एक्सप्रेस
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया


रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से करने का निर्णय लिया है—
गाड़ी संख्या 22633 त्रिवेंद्रम – हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई 2026 को त्रिवेंद्रम से रवाना हुई थी, अब दौंड – जलगांव – पालधी – उधना – सूरत मार्ग से संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 09323 खड़की – इंदौर स्पेशल, जो 23 जुलाई 2026 को खड़की से रवाना होगी, उसे लोणावला – कर्जत – पनवेल – कल्याण – इगतपुरी – जलगांव – पालधी – सूरत मार्ग से चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

By V meena

error: Content is protected !!