रतलाम, ( ivnews ) जवाहर नगर क्षेत्र के पात्र हितग्राहियो के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वर्गीय श्री मोहन सिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि के अवसर पर एक निशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन विकास पुरोहित संध्या हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर मे किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर आयुष्मान कार्ड बनवाने का लाभ प्राप्त किया।
शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्व. मोहन सिंह जी राजपुरोहित के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात राजपुरोहित परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पार्षद भगत भदोरिया, पार्षद श्रीमती धीरजकुंवर राठौर, योजनाप्रभारी हेमंत राहोरी, पत्रकार विजय मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सपना पुरोहित, संध्या हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक घनश्याम पुरोहित, किशोर राठौर, दीपक राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं राजपुरोहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में सीएससी संचालक अमित शाह एवं अंशुमन सोनी द्वारा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया गया। उपस्थित नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन नवीन हरारिया द्वारा किया गया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!