रतलाम, ( ivnews ) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस अभियान के तहत शहर के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
श्री काश्यप ने रतलाम शहर विधानसभा में विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुआत मुखर्जी मंडल के सुयोग परिसर स्थित पद्मश्री डॉ. लीला जोशी के निवास पहुंच कर की। डॉ. जोशी ने श्री काश्यप का स्वागत किया, तत्पश्चात् श्री काश्यप ने उनकी चिकित्सा क्षेत्र में की जा रही सेवाओं का उल्लेख करते हुए सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी। श्री काश्यप ने बाद में साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला और समाजसेवी हिम्मत गेलड़ा के निवास पहुंचकर केन्द्र सरकार के कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. चांदनीवाला ने इस दौरान श्री काश्यप का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन कर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 4399 दिन पूर्ण कर इतिहास बनाये जाने की बधाई दी। जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, महामंत्री विवेक शर्मा, श्रेत्रीय पार्षद अनिता जयेश वसावा, समाजसेवी दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
श्री काश्यप ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में काटजू नगर स्थित डॉ. विपीन माहेश्वरी और शास्त्री नगर स्थित समाजसेवी सुशील छाजेड़ के निवास पहुंचकर जनसंपर्क किया। बाद में गुलमोहर कॉलोनी स्थित उद्योगपति बी.एल.पुरोहित के निवास पहुंचकर उनके परिवार को भी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री भूपेन्द्र कावड़िया, पार्षद स्मिता राजेश माहेश्वरी, मनीषा विजय सिंह चौहान एवं पत्रकार सुरेन्द्र छाजेड़ आदि उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!