रतलाम ( ivnews ) नाबालिग के अपहरण और पास्को के मामले मे दस साल की सजा पाने के बाद हाईकोर्ट से जमानत के बाद फरार हुए एक आरोपी को रतलाम पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार करने से सफलता हासिल की.

जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को फरार एवं वांछित आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए हैं।


उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में नामली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के तहत नाबालिग अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में फरार चल रहे सजायाफ्ता आरोपी को गिरफ्तार करने में यह सफलता मिली.

घटना का संक्षिप्त विवरण–
वर्ष 2018 मे 9 सितम्बर को थाना नामली क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना नामली पर अपराध क्रमांक 211/2018 धारा 363 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी सुखविंदरसिंह उर्फ मनदीपसिंह पिता बुटासिंह उर्फ मलखनसिंह सिख, उम्र 30 वर्ष निवासी चकर थाना हकुर जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
प्रकरण में विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) जिला रतलाम में विचारण के दौरान आरोपी को धारा 363, 366, 376(2)(N) भादवि एवं धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। विचारण के दौरान आरोपी उच्च न्यायालय इंदौर से जमानत प्राप्त कर पंजाब चला गया था, जिसके पश्चात वह फरार चल रहा था।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी–
1. सुखविंदरसिंह उर्फ मनदीपसिंह पिता बुटासिंह उर्फ मलखनसिंह सिख, उम्र 30 वर्ष
निवासी चकर थाना हकुर जिला लुधियाना, पंजाब

सराहनीय भूमिका–
उक्त कार्रवाई में नामली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कोरी, उप निरीक्षक मुकेश, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत एवं आरक्षक विपुल भावसार, तुषार सिसोदिया, राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

By V meena

error: Content is protected !!