
रतलाम ( ivnews ) रिंगनोद पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ एम डी के साथ फोरलेन से पकड़ा. पकड़े गए व्यक्ति से जब्त एम डी की कीमत करीब साढ़े पांच लाख है.
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं मादक पदार्थ कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध यह बड़ी कार्रवाई की है.

घटना का विवरण–
ढोढर पुलिस चौकी को 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित कलालिया फंटा क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी युनुस पिता सैय्यद हबीब उम्र 46 वर्ष निवासी वकील कॉलोनी रतलाम को पकड़कर उसकी तलाशी, पहचान एवं तौल कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/- है।
आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी–
1. युनुस पिता सैय्यद हबीब, उम्र 46 वर्ष, निवासी वकील कॉलोनी, रतलाम
जप्त मश्रुका–
▪️ 55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स
▪️ अनुमानित कीमत – ₹5,50,000/- (पांच लाख पचास हजार रुपये)
सराहनीय भूमिका–
उक्त कार्रवाई में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, आरक्षक राधेश्याम चौहान, कृष्णपाल सिंह, रविंद्रसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह जगावत एवं शोभाराम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
