रतलाम, ( ivnews ) श्री सज्जन क्रिकेट क्लब रतलाम द्वारा आयोजित चार दिवसीय अंडर-16 क्लब टूर्नामेंट सज्जन क्रिकेट क्लब ने जीता. टूर्नामेंट में शहर के युवा खिलाड़ियों ने जोश और जुनून के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला सज्जन टाइगर और सज्जन चीता के बीच खेला गया, जिसमें सज्जन टाइगर ने खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में सज्जन किंग्स एवं सज्जन लॉयंस ने भी भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा खेल प्रकोष्ठ के यतेंद्र भारद्वाज रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महापौर जी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का विकास करते हैं।

Oplus_16908288

टूर्नामेंट में पुरस्कृत खिलाड़ी:
Man of the Series: सार्थक धाकड़
Best Batsman: दिव्यांश गोड
Best Bowler: राघव पाटीदार
Best Fielder: विधान
Best All Rounder: चिराग सोलंकीMan of the Match रहे: सार्थक धाकड़, चितरंज कुशवाहा, चिराग सोलंकी, इरफान, विधान एवं काव्यांश टेलर.

क्लब के अजय मालाकार एवं दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि सभी बच्चों ने हार-जीत से ऊपर उठकर गजब का जज्बा दिखाया। उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी क्लब की शान हैं और एक दिन रतलाम का नाम रोशन करेंगे। सभी विजेता और प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

By V meena

error: Content is protected !!