रतलाम ( ivnews) सृजन महाविद्यालय में आयोजित नवाचार विषयक कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिला सुरक्षा, किसान रात्रि सुरक्षा यंत्र जैसे कई उपयोगी नवाचारों के प्रारूप प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  संस्था चेयरमैन व सृजन भारत के संयोजक अनिल झालानी ने विद्यार्थियों के नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में, जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों का बेटियों की सुरक्षा और किसानों के हित में समाधान तलाशना गर्व की बात है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि इन नवाचारों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि हमारे संस्कार साकार हो रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जिंदल यादव ने भी विद्यार्थियों के नवाचारों को गंभीरता से लेते हुए नवाचार विभाग और कोष प्रबंधन हेतु एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से जोड़कर उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने में मदद करना है।

संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार में सदाचार का होना उतना ही जरूरी है, जितना बौद्धिकता के साथ भावनात्मक समझ। उन्होंने छात्रों को किताबों तक सीमित न रहकर दुनिया को समझने और नई समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में खेल शिक्षिका ताहिरा खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!