
रतलाम ( ivnews )
रतलाम पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को दबोचा है, जिसने कानून से बचने के लिए साधु का चोला पहन लिया था.करीब 5 साल से फरार यह आरोपी मंदिरों में रहकर अपनी पहचान छुपाता रहा, लेकिन आखिरकार पुलिस की पकड़ से बच नहीं सका।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज साधु का वेश धारण कर अलग-अलग मंदिरों में ठिकाना बदलता रहता था। यही वजह थी कि वह इतने लंबे समय तक पुलिस की नजरों से दूर रहा।

क्या था पूरा मामला?
साल 2022 में पीएनटी कॉलोनी निवासी आफताब अब्बासी का आयशर ट्रैक्टर चोरी हो गया था
थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 379, 411 IPC के तहत मामला दर्ज.
एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका था, लेकिन विक्रम फरार था. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। साइबर सेल की मदद मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कई जगह दबिश दी गई.आखिरकार इंदौर से आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी….
विक्रम उर्फ विष्णु महाराज (41 वर्ष) निवासी आदर्श नगर भीलवाड़ा (राजस्थान)
इनकी रही अहम भूमिका…
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी, एएसआई दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।
