रतलाम ( ivnews ) रतलाम पुलिस ने एक मोटर साईकल चोर को पकड़ा. पुलिस ने इसकी निशांदेही पर चुराई गई चार मोटर साईकल बरामद की.यह सभी मोटर साइकल अन्य जिलों से आरोपी द्वारा चुराई गई थी.

रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस ने यह सफलता
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई कार्रवाई से हासिल की.


घटना का विवरण—
फरियादी प्रियांशु राठौर की मोटरसाइकिल 18 मार्च 2026 को न्यायलय गेट के बाहर से चोरी होने पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही धुलिया उर्फ सुनील पिता जोगडिया डामर, निवासी छोटी संगत थाना पेटलावद जिला झाबुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपी—
1. धुलिया उर्फ सुनील पिता जोगडिया डामर, उम्र 20 वर्ष, निवासी छोटी संगत थाना पेटलावद जिला झाबुआ

बरामद मशरूका—
▪️ हीरो पैशन प्रो (MP43 DU 4363) — थाना स्टेशन रोड रतलाम क्षेत्र से चोरी
▪️ यामाहा R-15 (MP43 ZH 2052) — थाना स्टेशन रोड रतलाम क्षेत्र से चोरी
▪️ पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर) — थाना थांदला जिला झाबुआ क्षेत्र से चोरी
▪️ हीरो सुपर स्प्लेंडर — पिपलियामंडी जिला मंदसौर क्षेत्र से चोरी
पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी प्राप्त किया गया, जिसमें पूर्व में वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सराहनीय भूमिका—
इस कार्रवाई में थाना
प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन, उप निरीक्षक विजय बामनिया, सहायक उप निरीक्षक मुरली मकवाना, प्रधान आरक्षक जितेंद्रसिंह बघेल, विनोद गौड़, आरक्षक रितेश यादव, राकेश निनामा, राहुल मारु, दीपक वसुनिया, गोपाल आंजना,वीरेंद्र सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

By V meena

error: Content is protected !!