रतलाम ( ivnews ) श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, रतलाम के विद्यार्थियों ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

बीबीए पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में कुमारी नेहल चोपड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमारी प्रियशा चोपड़ा ने कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

इसके अतिरिक्त, बीसीए पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में कुमारी सुहानी कैथवास ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण आयाम जोड़ा।

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ. राहुल मेहता ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उनकी सफलता का मूल आधार है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आनंद त्रिवेदी ने कहा कि महाविद्यालय हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!