
रतलाम ( ivnews ) नामली मे एक अगरबत्ती फैक्ट्री मे दो बालिकाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं.पीड़ित बालिकाओं मे एक नाबालिक हैं. पुलिस ने इस मामले मे तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं. दोनों पीड़ित बालिकाएं चचेरी बहने हैं.अगरबत्ती फैक्ट्री मालिक के खिलाफ पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की हैं.
घटना 25 मार्च की हैं. दोनों चचेरी बहने अपने नामली निवासी एक रिस्तेदार के यहाँ आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने गई थी. वही रात्रि साढ़े नो बजे एक युवक राजवीर पिता बंशीलाल कुमावत मोटर साईकल लेकर आया. युवक ने इन दोनों बहनो से कहा की तुमसे दस मिनिट कुछ बात करना हैं. दोनों बहनो ने मना किया लेकिन युवक बहलाफुसलाकार दोनों बहनो को मोटर साईकल पर बिठाकर पल्दुना रोड स्तिथि देव सोनवा की अगरबत्ती फैक्ट्री पर ले गया. फैक्ट्री पर पहले से ही सुमित जाट पिता रामसिंह जाट निवासी ग्राम घटवास और पवन पिता मांगीलाल जाट निवासी नामली मौजूद थे.मोटरसाइकल सवार युवक राजवीर दोनों बहनो को जबरदस्ती फैक्ट्री के अंदर छोड़ कर फैक्ट्री का दरवाजा बाहर से बंद कर चला गया. उसके बाद सुमित जाट और पवन जाट ने दोनों बालिकाओं के साथ जबरदस्ती खोटा काम ( दुष्कर्म ) किया. इसके बाद पवन जाट दोनों बालिकाओं को मोटर साइकल पर बिठाकर अपने घर लेकर गया. जहाँ पवन और सुमित ने फिर दोनों बालिकाओं के साथ खोटा काम ( दुष्कर्म ) किया. दोनों बालिकाये घटना के बाद डर गईं थी. आरोपियों ने दोनों को धमकी दी थी. लेकिन दूसरे दिन दोनों बालिकाओं ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन दोनों बालिकाओं को लेकर नामली पुलिस थाने पहुंचे. जहाँ बालिकाओं की रिपोर्ट पर नामली पुलिस ने पवन जाट, सुमित जाट, और राजवीर कुमावत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. लेकिन नामली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठता हैं की घटना स्थल अगरबत्ती फैक्ट्री था तो फैक्ट्री मालिक के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई?
