रतलाम ( ivnews ) मारपीट के मामले मे निलंबित शिक्षक अपने हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर बी आर सी को मारने के लिए रतलाम के बीआरसी कार्यालय पहुंच गया. बी आर सी ने किसी तरह अपनी जान बचाई… घटना के समय कार्यालय परिसर में स्कूली विद्यार्थी भी मौजूद थे, जिससे कारण वहा हड़कंप मच गया. किसी तरह अन्य कर्मचारियो ने निलंबित शिक्षक को पकड़ कर कार्यालय परिसर से बाहर किया.घटना की रिपोर्ट बी आर सी ने पुलिस ने दर्ज कराई. पुलिस ने निलंबित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया.

घटना मंगलवार की है.फरयादी बी आर सी विवेक नागर के मुताबिक दोपहर करीब सवा दो बजे बजे निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर कुल्हाड़ी लेकर उनके कार्यालय पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। आरोपी निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर ने आरोप लगाया कि बी आर सी विवेक नागर ने पूर्व में चल रहे एक मामले में उसके खिलाफ कोर्ट में गवाही क्यों दी। इस मामले मे नागर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई गवाही नहीं दी, केवल कोर्ट में साथ गए थे। इसी बात से नाराज होकर दिलीप राठौर उन पर हमला करने के लिए कार्यालय आया और उनके पीछे दौड़ पड़ा.


बीआरसी अधिकारी विवेक नागर किसी तरह भागकर अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचे और मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने लगे। इस पर आरोपी निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर और अधिक उग्र हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा वीडियो बना ले…..मैं जेल चला जाऊंगा….मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आरोपी निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर को किसी तरह से स्टाफ ने बीच-बचाव कर आरोपी को बाहर निकाला. इसके बाद विवेक नागर सीधे स्टेशन रोड थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई. रतलाम पुलिस ने निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी दिलीप राठौर पूर्व में मोरवानी के एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ था। समय पर स्कूल नहीं पहुंचने और अनुशासनहीनता के चलते उसे नोटिस दिया गया था। इसके बाद वह शराब के नशे में बीआरसी कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर चुका है और पत्थरबाजी भी कर चुका है। पूर्व में एपीसी राजेश झा और बीआरसी विवेक नागर के साथ मारपीट, साथ ही उनके घर जाकर विवाद करने के मामले भी सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं के बाद तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया था।मारपीट से जुड़ा मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है और उसमे गवाही को लेकर आरोपी इस बार कुल्हाड़ी लेकर हमला करने पहुंचा था।

By V meena

error: Content is protected !!