रतलाम ( ivnews) मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने नेटफ्लिक्स पर प्रस्तावित फिल्म “घूसखोर पंडित” के टीज़र और उससे जुड़े सभी कंटेंट को हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज को विभाजित करने वाली सोच पर सीधा और सख्त प्रहार है।


मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामाजिक एकता, सद्भाव और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। समाज में नफरत, असहमति और भेदभाव फैलाने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संबंधित फिल्म ब्राह्मण समाज सहित किसी भी समाज विशेष के खिलाफ दुर्भावना फैलाने वाली थी। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए नेटफ्लिक्स को कंटेंट हटाने के निर्देश दिए, जो पूरी तरह उचित और समयानुकूल निर्णय है।
मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा का विश्वास है कि समाज के किसी भी वर्ग के खिलाफ अपमानजनक, भड़काऊ और विभाजनकारी कंटेंट का विरोध किया जाएगा और ऐसे प्रयासों की कड़ी निंदा की जाती है।
उन्होंने इस फैसले को समाजहित में एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीति हमेशा सशक्त और दृढ़ रही है। सरकार समाज के हर वर्ग के लिए समान अधिकार, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा केंद्र और प्रदेश सरकार आगे भी ऐसे प्रभावी कदम उठाती रहेगी।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!