
रतलाम ( ivnews) पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जारी कार्यवाही के तहत रिंगनोद पुलिस द्वारा दो तस्करों को गिरफ्तार कर 160 ग्राम एम डी जप्त की गई.
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा जिले मे मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया था. रिंगनोद पुलिस के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा श संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि रघुवीर जोशी द्वारा मुखबीर सुचना पर 4 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी इमरान खान पिता गबु खान जाति मेवाती उम्र 39 साल निवासी गाजीपुरा थाना धामनोद को महु नीमच फोरलेन रोड MPEB ग्रीड के सामने ढोढर पर घेराबन्दी कर पकडा तथा आरोपी की तलाशी,पहचान,तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी इमरान से 60 ग्राम एम.डी ड्रग्स जप्त की गई. आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया । आरोपी इमरान पुर्व में भी थाना रिंगनोद के अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चला रहा था जो आरोपी इमरान से एम.डी. ड्रग्स के संबंध में पूछताछ करते आरोपी इमरान द्वारा जप्तशुदा एम.डी. ड्रग्स सलमान खान निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर से लाना बताया. यह भी बताया गया कि सलमान अपने पास एम.डी. ड्रग्स रखता है। जो थाना रिंगनोद से तत्काल टीम गठित कर 04.फ़रवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी इमरान की निशादेही पर ढोढर रोड़ मोयाखेड़ा के यहां से आरोपी सलमान खान पिता मोहम्मद शफी खान जाति मेवाती उम्र 32 साल निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर को घेराबन्दी कर पकडा तथा आरोपी सलमान की तलाशी, पहचान, तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी सलमान से 100 ग्राम एम.डी ड्रग्स जप्त की गई । बाद दोनो आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया जो वर्तमान में आरोपी पी.आर. पर है। आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ जारी है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी–
1. इमरान खान पिता गबु खान जाति मेवाती उम्र 39 साल निवासी गाजीपुरा थाना धामनोद जिला धार
2. सलमान खान पिता मोहम्मद शफी खान जाति मेवाती उम्र 32 साल निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर
जप्त मश्रुका–
जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स वजन 160 ग्राम किमती 16,00,000/- ( सोलह लाख रूपये)
सराहनीय भुमिका–
निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद , उनि रघुवीर जोशी, प्र.आर. राहुल उपाध्याय, आरक्षक जितेन्द्र व्यास , मुकेश गेहलोत , शोभाराम शर्मा, कृष्णपालसिंह, नरेन्द्रसिंह जगावत।
