
रतलाम ( ivnews ) सैलाना रोड स्थित आईटीआई ग्राउंड पर फॉर यू क्रिकेट क्लब एवं प्रिंस बन्ना मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 2026 पूरे रोमांच के साथ जारी है।
शनिवार 24 जनवरी 2026 को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। प्रतियोगिता के आज के मुख्य अतिथि करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार एवं निमंत्रण ग्रुप के पीपाड़ा ब्रदर्स रहे।
मुख्य अतिथि जीवन सिंह शेरपुर का आयोजन समिति की ओर से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं।
पहले मुकाबले में मासूम गोधरा विजयी
दिन का पहला मैच मासूम गोधरा एवं रिच विजय बांसवाड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें मासूम गोधरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में मनीष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में भाविन 11 ग्वालियर की जीत
दूसरा मुकाबला हीरा क्लब पेटलावद एवं भाविन 11 ग्वालियर के बीच खेला गया, जिसमें भाविन 11 ने जीत हासिल की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच राकेश रहे।
भाविन 11 ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
तीसरा मैच मासूम गोधरा एवं भाविन 11 ग्वालियर के बीच खेला गया, जिसमें भाविन 11 ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस मुकाबले में भाविक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रविवार को होंगे दो सेमीफाइनल मुकाबले
आयोजन समिति के अनुसार रविवार 25 जनवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे से खेल प्रारंभ होगा।
पहला सेमीफाइनल: अंबर बनाम दाहोद
दूसरा सेमीफाइनल: पंचम गणेश उज्जैन बनाम भाविन 11
इन दोनों मुकाबलों के विजेता टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे. प्रतियोगिता के सफल संचालन में नीलेश पटेल, टोनी पाल, राजेंद्र सिंह, नितेश जैन, बाबू बंजारा, सनी कंडारे, राकेश मिश्रा, अंकुश राजवर्धन सिंह, योगेश चौधरी, अभिषेक, मिलन, ईश्वर, अरुण, देवराज, महेश, गज्जू, राहुल सहित अनेक खेल प्रेमियों का सराहनीय सहयोग रहा।
उक्त जानकारी आयोजन समिति की ओर से प्रिंस बन्ना द्वारा दी गई।
