रतलाम (ivnews) भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति मे जिला भाजपा की कामकाजी बैठक शनिवार को जिला कार्यालय मे संपन्न हुई। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। बैठक मे वी.बी.जी.राम जी योजना के जनजागरण अभियान, मन की बात और एस.आई.आर. पर चर्चा हुई। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, वी.बी.जी.राम जी टोली के जिला संयोजक जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी मंचासीन रहे।


प्रदेश महामंत्री डॉ.सोलंकी ने बैठक मे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार ने वर्ष 2047 मे विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम 2025 बनाया है। इसका शॉर्ट नेम वी.बी.जी.राम जी है। कांग्रेस गांधी जी नाम हटाने के आरोप लगा रही है, जबकि सबसे ज्यादा नाम तो उसके कार्यकाल मे बदले गये है। वी.बी.जी.राम जी मे राम का नाम गांधी जी के शब्दों हे राम का ही प्रतीक है। शॉर्ट नेम मे राम के नाम को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि योजना का पूरा नाम अलग है। कांग्रेस भी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को मनरेगा बोलती रही है। डॉ.सोलंकी ने कहा कि वी.बी.जी.राम जी योजना के मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला और भाजपा कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों एवं किसानों के बीच तथ्यों के साथ जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का ताना बाना बहुत मजबूत है और कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी प्रत्येक मतदाता से जुड़ी है। कांग्रेस का दुष्प्रचार सफल नहीं होगा।
जिला महामंत्री महेश सोनी ने कहा कि वी.बी.जी.राम जी योजना जन जागरण अभियान होने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा आगामी दिनों मे अभियान की जिला कार्यशाला  होगी। इसके साथ पंचायत सम्मेलन, किसान श्रमिक चोपाल , घर-घर संपर्क अभियान रैली, दीवार लेखन और सोशल मीडिया अभियान चलेगा। 25 जनवरी को होने वाले मन की बात कार्यक्रम मे भी श्री सोनी ने सक्रियता से शामिल होने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने एसआईआर के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले मे मतदाता त्रुटि के 2 लाख तरालिस हजार नोटिस जारी हुए है। भाजपा कार्यकर्ता पात्र मतदाताओं को त्रुटि सुधार कार्य मे मदद करें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे। संचालन जयवंत कोठारी एवं आभार महेष सोनी ने किया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!