
रतलाम (ivnews ) एसआईआर के कार्य में फार्म 6, 7 एवं 8 जमा करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी तय की गई है। भाजपा कार्यकर्ता नियत तिथि तक सभी पात्र मतदाताओं के फार्म जमा कराने में मदद करें और हर पात्र मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। नो मैपिंग के नोटिस जिन मतदाताओं को मिले है, उन्हे भी अधिक से अधिक प्रेरित कर मतदाता सूची में दर्ज कराए। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बूथ स्तर पर हुए एसआईआर कार्य की समीक्षा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कही। उन्होने रतलाम शहर विधानसभा के सभी बूथ संयोजक, बूथ अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों से एसआईआर कार्य के दौरान आ रही परेशानी और अन्य दिक्कतों की जानकारी ली और मतदाताओं का अधिक से अधिक सहयोग करने का आव्हान किया। बैठक में एसआईआर जिला टोली के संयोजक नितिन लोढ़ा ने बताया कि फार्म 6, 7 एवं 8 जमा करने की प्रक्रिया 22 जनवरी को पूर्ण हो जाएगी लेकिन नो मैपिंग की कार्यवाही 14 फरवरी तक चलेगी। बैठक के दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार एवं सोना शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
