रतलाम ( ivnews ) चोरी की कार मे अवैध डोडा चुरा लेकर महाराष्ट्र की और जा रहे दो युवको को नामली पुलिस ने पकड़ा. पुलिस को कार से करीब 90 किलो से अधिक अवैध डोडा चुरा मिला. पुलिस ने कार सहित डोडा चुरा जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

जिले मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. नामली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक कार मे अवैध डोडा चुरा मंदसौर से महाराष्ट्र की और ले जाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन मे नामली थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबीर की सूचनापर कार्रवाई करते हुए
रतलाम मंदसौर हाईवे , पंचेड़ फण्टा नामली के पास से आरोपी अशोक पिता चेनाराम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी सियोगो की धाणी पीलवा फतेसागर जिला फलोदी राजस्थान व रामजस पिता मांगी लाल विश्नोई उम्र 20 साल निवासी ग्राम जेसला थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए 06 बोरो मे भरा डोडाचुरा कुल वजन 90.800 कि.ग्रा. कीमती 2,80,000/- रूपये व घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की आई 20 कार नम्बर MH04GZ5511 किमती 5,00,000/- रूपये कुल किमती 7,80,000/-रू को जप्त कर आऱोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध थाना नामली पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

आरोपियो को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पकडे गए आरोपी पूर्व मे भी अवैध डोडा चुरा तस्करी कर चूके थे. वर्तमान मे वह जिस कार से अवैध डोडा चुरा ले मंदसौर से महाराष्ट्र ले जा रहे थे वह राजस्थान से कुछ दिन पूर्व ही चोरी हुई थी.

नाम आरोपी-
1. अशोक पिता चेनाराम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी सियोगो की धाणी पीलवा फतेसागर जिला फलोदी राजस्थान

2. रामजस पिता मांगी लाल विश्नोई उम्र 20 साल निवासी ग्राम जेसला थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान

जप्त मश्रुका –
6 बोरो मे भरा डोडाचुरा कुल वजन 90.800 किलो कीमती 2,80,000/- रूपये व घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की आई 20 कार नम्बर MH04GZ5511 किमती 5,00,000/- रूपये
कुल मश्रुका किमती 7,80,000/-रू

सराहनीय भूमिका
नामली थाना प्रभारी निरी. गायत्री सोनी, उनि कन्हैया अवास्या ,सउनि प्रदीप शर्मा हिरालाल चन्दन, प्र.आर.नारायणसिह जादौन , दिलीप रावत , गोपाल खराडी, शैलेष ठकराल, आऱ.माखनसिह,राघवेन्द्र जाट ,धर्मेन्द्र मईड़ा ,विकास जादौन की महत्वपुर्ण भुमिका रही । पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है ।

By V meena

error: Content is protected !!