
रतलाम (ivnews ) मुंबई दिल्ली 8 लेन एक्सप्रेस वे पर एक पखवाड़े पूर्व दम्पति के साथ हुई लूट के 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने मे सफलता हासिल की. पकडे गए आरोपियों मे दो राजस्थान के निवासी है. आरोपियों से पुलिस ने लुटा गया सामान भी जब्त किया है.
घटना का संक्षिप्त विवरण –
विगत 5 जनवरी 2026 को 8 लेन रोड से निकलने का कट वालारुण्डी के पास ग्राम वालारुण्डी में आम रोड़ पर कुछ अज्ञात लोगो ने फरियादी राकेश पिता प्रभुलाल मईड़ा जाति भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी व पीडिता संगीताबाई पति राकेश मईड़ा जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी के साथ कुल 23900/ रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन व दो चांदी की चुडी किमती 6000/- रूपये को लुट कर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना शिवगढ़ में धारा 309(4),309(6),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला एवं सुश्री अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में प्रकरण में माल मुल्जिम की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई. टीम के द्वारा माल मुल्जिम की लगातार पतारसी के अथक प्रयास कर सायबर सेल रतलाम व करीब 500 सीसीटीवी कैमरे की मदद एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहीयो कैलाश पिता लालु हाडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया जाति भील उम्र 25 साल निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा, दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, सतीश पिता कमजी कटारा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा व लखन पिता लालु हाड़ा जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.) से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लुट गया माल व लुट में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया। पुलिस को जाँच मे मामला डकैती का पाया जाने से प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया.
जप्त मश्रुका –
- दो चांदी की चुडी किमती 6000/- रूपये की, एक ओपो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती करीबन 15,000/-, नगदी कुल 6350/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलक्स किमती करीबन 60,000/- रूपये कुल बरामद मश्रुका किमती करीबन 87250/-रूपये।
गिरफ्तार आरोपी –
1. कैलाश पिता लालु हाडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)
2. फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया जाति भील उम्र 25 साल निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)
3. दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)
4. बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, जिला रतलाम (म.प्र.)
5. सतीश पिता कमजी कटारा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (म.प्र.)
6. लखन पिता लालु हाड़ा जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका-
शिवगढ थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी, बिलपांक थाना प्रभारी निरीक्षक अय्युब खान उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, उपनिरीक्षक जोरसिंह डामोर, सउनि. ईशाक मोहम्मद खान, कार्य.प्र.आर अमित त्यागी, शिवपालसिंह सिसोदिया धीरेन्द्रसिंह सिसोदिया, थाना कालुखेड़ा से प्रधान आर. नारायणसिंह, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से प्रधान आर दिलीप रावत, थाना नामली से आरक्षक माखनसिंह थाना बिलपांक से आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षक संजय सोनी, थाना शिवगढ़ से आरक्षक मनीष खराडी, नितेश नलवाया, रावजी गणावा, रोहित गुर्जर, रमेश सोलंकी एवं एसडीओपी कार्यालय ग्रामीण रतलाम से आरक्षक 57 विकास, धर्मेन्द्र तथा सीसीटीवी शाखा से प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर, आरक्षक पारस चावला एवं सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन, विपुल भावसर, मंयक व्यास, राहुल, राधे की महत्वपूर्ण भूमिका रही.टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।
